ACB Action: तहसील ऑफिस का वरिष्ठ सहायक व दलाल वकील 75000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, तहसीलदार पर भी जांच की आंच

ACB Action: एसीबी की टीम ने गंगापुर सिटी तहसील में 75000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए यूडीसी और एक दलाल वकील को गिरफ्तार किया है. एक जमीन की रजिस्ट्री के लिए रिश्वत मांगी गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ACB Action: सवाई माधोपुर जिले में ACB का बड़ा एक्शन

ACB Action In Rajasthan: राजस्थान में सोमवार को एसीबी ने एक और बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस बार सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी तहसील में ट्रैप की कार्रवाई की गई है. एसीबी ने तहसील में यूडीसी और दलाल वकील को 75000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, तहसीलदार व तहसील कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच चल रही है.

जमीन की रजिस्ट्री के लिए मांगी रिश्वत

सवाई माधोपुर के एएसपी ज्ञान सिंह ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए करीब एक लाख रुपये की डिमांड की जा रही है. एसीबी के अनुसार, गंगापुर सिटी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक जय शर्मा (यूडीसी) व हरिप्रसाद उर्फ सोनू एडवोकेट ने परिवादी से गांव चूली में खरीदी गई जमीन रजिस्ट्री करने के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी व जय बाबू और एक लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की थी.

Advertisement

75 हजार की रुपये की रिश्वत पर बनी सहमति

जिस पर 13 जून को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो वरिष्ठ सहायक जय शर्मा ने हरिप्रसाद एडवोकेट के जरिए परिवादी राजू मैहरा से एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की. बाद में 75,000 रुपये पर सहमति बनी.  इसके बाद एसीबी ने यूडीसी जय शर्मा और दलाल वकील हरी प्रसाद उर्फ सोनू शाक्यवार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. 

तहसीलदार की भी जांच के घेरे में

एसीबी की कार्रवाई के दौरान अंदर तहसीलदार ब्रजेश सिहरा भी मौजूद थे. एसीबी की तरफ से गंगापुर सिटी के तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी भूमिका की जांच की जा रही है. एसीबी ने बताया कि लंबे समय से तहसील कर्मचारियों की शिकायतें आ रही थी. जिसके बाद लंबी जांच के बाद सोमवार को ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- 

अब तो हद हो गई! ACB एसपी से ही पुलिसकर्मियों ने मांगी ली रिश्वत, परिचय बताया तो उड़ गए होश

ACB Action In Rajasthan: भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा 

Advertisement