ACB Action: SI ने की थी 50000 रुपये रिश्वत की डील, 20000 रुपये घूस लेते ट्रैप

आरोपी SI ने कथित तौर पर 20000 रुपये लेने पर सहमति जताई. इसके बात एसीबी की टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और ट्रैप कर आरोपी सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ACB Action

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है. इस बीच एसीबी की टीम राजस्थान पुलिस के अधिकारियों पर भी अपनी पैनी नजर बनाए हैं. एसीबी ने सोमवार (25 मई) को राजस्थान पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. जहां एक ओर राजधानी जयपुर में एक कांस्टेबल पर शिकंजा कसा है. वहीं दूसरी ओर श्रीगंगानगर में एसीबी की टीम ने पुलिस उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) को रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है. बताया जा रहा कि एसीबी ने जाल बिछाकर SI को ट्रैप किया है.

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक (SI) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.

Advertisement

50000 रुपये रिश्वत की मांग

इस मामले में ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल को ब्यूरो की बीकानेर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रंगे हाथों पकड़ा. उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उपनिरीक्षक (SI) ने एक मामले में अंतिम रिपोर्ट (FR) दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से पचास हजार रुपये की मांग की थी. 

20000 रुपये में बनी सहमति

एसीबी से शिकायत के बाद इस मामले का सत्यापन कराया गया. इस दौरान बातचीत के बाद आरोपी SI ने कथित तौर पर 20000 रुपये लेने पर सहमति जताई. इसके बात एसीबी की टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और ट्रैप कर आरोपी सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत की राशि आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई है.

वहीं अब एसीबी इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है. एसआई रामेश्वरलाल से पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि आरोपी SI के अन्य ठिकानों पर भी ACB छापेमारी करेगी, जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः आसाराम को हाई कोर्ट से फिर मिली अंतरिम जमानत, जानें कब तक के लिए मिली है राहत