ईओ फतेह स‍िंह के आधा दर्जन ठ‍िकानों पर ACB का ऑपरेशन मनी मीटिंग, आय से 273% अधिक संपत्ति म‍िली

Operation Money Meeting: नगर पाल‍िका पावटा-प्रागपुरा के अध‍िकारी फतेह स‍िंह मीणा के  जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी विराटनगर के विभिन्न ठिकानों और कार्यालयों में सर्च चल रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के आधा दर्जन ठिकानों पर एसीबी ने ऑपरेशन मनी मीट‍िंग चलाया.

Operation Money Meeting:  जयपुर एसीबी ने राजस्थान के पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका में पदस्थापित अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के खिलाफ ऑपरेशन मनी मीट‍िंग चलाया. जांच में आय से 273% अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है.  एसीबी ने कार्रवाई का नाम  ‘ऑपरेशन एमएम (मनी मिंटिंग)'  द‍िया. 

करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदा 

फतेह सिंह मीणा पर पद का दुरुपयोग कर 1 करोड़ 30 लाख रुपए के दो लग्जरी फ्लैट खरीदने, नीमकाथाना में 1.05 हेक्टेयर कृषि भूमि, अलवर के रघुनाथसर में करीब 15 बीघा जमीन तथा जयपुर में फार्म हाउस डेवेलप कर 80 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति निवेश करने के आरोप हैं. गुप्त सूचना और सतर्कता रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें प्रारंभिक जांच में आय से 273% अधिक संपत्ति पाई गई है. 

Advertisement

एसीबी ने ईओ फतेह स‍िंह मीणा (इनसाइड फोटो) के ठ‍िकानों पर छापा मारा.

दस्तावेज जब्‍त क‍िए 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी की अगुवाई में कार्रवाई की गई. दस्तावेज पावटा, विराटनगर और थानागाजी से जब्त किए गए हैं.

इन ठिकानों पर सर्च जारी 

  1. फलैट नम्बर ई-503, 504 त्रिमूर्ति एरेना, जगतपुरा, जयपुर.
  2. संदिग्ध अधिकारी का निवास स्थान पता सरिस्का पैलेस के पास, भृतहरी तिराया, ग्राम इण्डोक, थानागाजी, अलवर. 
  3. संदिग्ध अधिकारी का फार्म हाउस खसरा नम्बर 95, 97, 98, 100, 103 ग्राम गढ बसई, थानागाजी, अलवर.
  4. संदिग्ध अधिकारी के नजदीकी व्यक्ति श्री प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र श्री बाबुलाल वर्मा का निवास स्थान पता 4-बी 14, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोटपूतली . 
  5. संदिग्ध अधिकारी के नजदीकी व्यक्ति श्री कैलाश गुर्जर पुत्र श्री सरदारमल का निवास स्थान वार्ड नम्बर 3. हनुमान बगीची के पास, अजीतगढ रोड, शाहपुरा, जयपुर. 
  6. (संदिग्ध अधिकारी का किराये का मकान पता अमृत पब्लिक स्कूल के पास, डॉ० अजय दायमा के मकान के पिछे, त्रिवेणी सिटी पावटा. 
  7. संदिग्ध अधिकारी का कार्यालय कक्ष अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा. 

यह भी पढ़ें: IPS रवि प्रकाश मेहरड़ा  के बाद कौना होगा राजस्‍थान का DGP? पैनल को लेकर चयन सम‍ित‍ि की बैठक आज