विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

IPS रवि प्रकाश मेहरड़ा  के बाद कौना होगा राजस्‍थान का DGP? पैनल को लेकर चयन सम‍ित‍ि की बैठक आज 

Rajasthan New DGP: एसीबी के डीजी रव‍ि प्रकाश मेहरड़ा को 30 जून तक राजस्‍थान का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है. अब राजस्‍थान के नए डीजीपी के नाम के पैनल पर जल्‍द न‍िर्णय होगा. 

IPS रवि प्रकाश मेहरड़ा  के बाद कौना होगा राजस्‍थान का DGP? पैनल को लेकर चयन सम‍ित‍ि की बैठक आज 
राजस्‍थान पुल‍िस का हेड क्‍वार्टर. (फाइल फोटो)

Rajasthan New DGP: द‍िल्‍ली यूपीएससी में मंगलवार को चयन सम‍िति‍ की बैठक होगी. बैठक में राजस्‍थान के नए डीजीपी के नाम के पैनल पर न‍िर्णय होगा. एक जुलाई से पहले स्‍थायी डीजीपी की न‍ियुक्‍त‍ि के ल‍िए क्राम‍िक विभाग ने पुल‍िस के वर‍िष्‍ठ अध‍िकार‍ियों के नामों का 7 सदस्‍यीय पैनल यूपीएससी भेजा था. यूपीएससी इनमें से 3 का पैनल बनाकर राज्‍स सरकार को भेजेगी. इसमें से एक नाम का न‍िर्णय मुख्‍यमंत्री करेंगे.  

IPS राजीव कुमार शर्मा के नाम की चर्चा 

1990 बैच के IPS राजीव कुमार शर्मा के नाम की चर्चा है, जो राजस्थान के अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ हैं. वे केंद्र में बीपीआरडी यानी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं.  केंद्र में जाने से पहले वे राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे थे. 

डीजीपी के रेस में ये अध‍िकारी भी शाम‍िल 

न्य प्रमुख दावेदारों में 1992 बैच के अधिकारी संजय अग्रवाल शामिल हैं, जो राज्य खुफिया ब्यूरो के महानिदेशक का पद संभाल रहे हैं. राजेश निरवान नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक हैं.  ये भी डीजीपी के रेस में हैं.  ये भी 992 बैच के अधिकारी हैं.  राजीव कुमार शर्मा से दो साल जूनियर हैं.  लेकिन यह अभी भी एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें सुझाए गए उम्मीदवारों के नाम राज्य सरकार द्वारा निर्णय लेने से पहले अंतिम संस्तुति के लिए यूपीएससी को भेजे जा रहे हैं.  

इन आईपीएस के भी नाम शाम‍िल 

अन्य संभावित अधिकारियों में राजेश आर्य, अनिल पालीवाल और आनंद श्रीवास्तव शामिल हैं.  यूआर साहू को आरपीएससी का अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद रव‍ि प्रकाश मेहरड़ा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया. 30 जून को वो र‍िटायर्ड हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: आज दो पारियों में आयोजित होगी आरएएस मुख्य परीक्षा, अजमेर-जयपुर में बनाए गए 77 सेंटर; चेक करें टाइमिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com