विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

ACB Action In Rajasthan: जोधपुर में ACB का बड़ा ट्रैप, 25 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग का हेल्पर रंगे हाथों गिरफ्तार 

Jodhpur News: आरोप है कि हेल्पर ने परिवादी से किसी काम के लिए 29 हजार रुपए की मांग रखी गई थी. लेकिन परिवादी इसकी शिकायत ACB में कर दी. जिसके बाद हेल्पर को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है.

ACB Action In Rajasthan: जोधपुर में ACB का बड़ा ट्रैप, 25 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग का हेल्पर रंगे हाथों गिरफ्तार 
ACB की गिरफ्त में आरोपी हेल्पर

JVVNL Helper Bribe Case: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर के सहायक अभियंता कार्यालय नान्दडी में कार्यरत हेल्पर द्वितीय तेजाराम को पावटा बस स्टेण्ड जोधपुर के पास कुल 25,000 रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सोमवार को परिवादी ने कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर पर उपस्थित होकर बताया कि उसका कारखाना है. जिसमें 31.5 एचपी का बिजली कनेक्शन ले रखा है. वर्तमान में आवश्यकता नहीं होने की वजह से विद्युत विभाग के नान्दड़ी कार्यालय में लोड कम करने हेतु आवेदन दे रखा है.

खर्चे के अलग से देने पड़ेंगे 

परिवादी ने बताया, ''हेल्पर द्वितीय तेजाराम ने मेरे को बताया कि इस काम के लिए जो रसीद कटेगी,उसके अलावा मुझे 29,000 रूपये खर्चे के अलग से देने पड़ेगें तभी तुम्हारा काम होगा. इस तरह वे परिवादी से अवैध रिश्वत राशि की मांग कर रहा था.''

25 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा 

जिस पर हरेन्द्र महावर, उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया. मंगलवार 03 जून को सुनीता डूडी निरीक्षक पुलिस मय टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए तेजाराम हेल्पर द्वतीय, एइएन कार्यालय नान्दड़ी को 25,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है.

यह भी पढ़ें - गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आहट तेज, रेलवे ट्रैक-सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर, SP ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com