SP की फर्जी प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी, पश्चिम बंगाल में दर्ज हुआ मुकदमा... अलवर में पकड़ा गया

आरोपी तालीम खान पुत्र इस्माइल खान निवासी कोटा खुर्द थाना रामगढ़ जिला अलवर को दस्तयाब कर लिया गया. आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व मैदिनीपुर जिले के साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Cyber Fraud Rajasthan: राजस्थान में साइबर ठगी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है. प्रदेश में साइबर ठग बैठक अन्य राज्यों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसी के तहत अलवर जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे “साइबर संग्राम अभियान” के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को दस्तयाब किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर उच्च अधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करता था.थानाधिकारी रामगढ़ अजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साइबर ठग तालीम खान को पकड़ने में सफलता हासिल की.

पुलिस के अनुसार आरोपी तालीम खान पुत्र इस्माइल खान निवासी कोटा खुर्द थाना रामगढ़ जिला अलवर को दस्तयाब कर लिया गया. आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व मैदिनीपुर जिले के साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था. उसके खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था.

सोशल मीडिया पर बड़े अधिकारियों के फर्जी प्रोफाइल से करता था ठगी

डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल साइबर क्राइम पुलिस के वांछित साइबर अपराधी को रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर बड़े अधिकारियों और पदाधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से धोखाधड़ी और उगाही करता था. इस प्रकरण में आरोपी ने मिथुन कुमार पुलिस अधीक्षक पूर्व मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल) के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से रुपये की ठगी की थी.

आरोपी को ले जाया जाएगा पश्चिम बंगाल

रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा आरोपी को दस्तयाब कर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए उसे साइबर क्राइम थाना पूर्व मेदिनीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. सोमवार दोपहर बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधी को रामगढ़ एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई के बाद उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: तहसील और कोष कार्यालय के दो बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जाति प्रमाण पत्र के बदले मांग रहे थे घूस

Advertisement