विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

ACB Action: तहसील और कोष कार्यालय के दो बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जाति प्रमाण पत्र के बदले मांग रहे थे घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  की टीम ने  तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ACB Action: तहसील और कोष कार्यालय के दो बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जाति प्रमाण पत्र के बदले मांग रहे थे घूस
Banswara ACB Action
NDTV

ACB Action Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  की टीम ने  तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने की रिश्वत की मांग

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को एक शिकायत प्राप्त हुई थी. जिसमें बताया गया कि परिवादी ने अपने ई-मित्र के माध्यम से एक आवेदक के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था.जिसमें पटवारी के कथित फर्जी हस्ताक्षर का हवाला देकर तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा ने परिवादी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का डर दिखाया और मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की.

 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 26 और 27 फरवरी 2026 को शिकायत का सत्यापन किया. इस दौरान आरोपी वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा के जरिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में बांसवाड़ा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान आरोपी कचरू कटारा ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली और यह राशि अपने परिचित मिलन भट्ट, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (कोष कार्यालय बांसवाड़ा) को दे दी.

 रिश्वत  लेते आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

मिलन भट्ट के जरिए रिश्वत की राशि अपने पास रखने पर एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और 10 हजार रुपए बरामद कर लिए.

आरोपियों से पूछताछ जारी

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही दोनों के निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही हैय मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अंग्रेजी मॉडल स्कूल के मुद्दे पर सदन में हंगामा, शिक्षा मंत्री बोले- पूर्ववर्ती सरकार ने भांग खाकर खोले स्कूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com