विज्ञापन

इंस्टा पर दोस्ती, मुलाकात-शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर युवती का 3-3 बार जबरन कराया गर्भपात

बांसवाड़ा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, 3 साल तक पैसों की ठगी और शादी से मुकरने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने प्रेमी और उसकी बहनों पर जबरन तीन बार गर्भपात कराने तथा मारपीट का आरोप लगाया है.

इंस्टा पर दोस्ती, मुलाकात-शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर युवती का 3-3 बार जबरन कराया गर्भपात
प्रेग्नेंट होने पर युवती का 3-3 बार जबरन कराया गर्भपात

बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इंस्टाग्राम पर युवती की दोस्ती हुई थी. सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर एक दिन जाकर दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी के झांसे में बनाए शारीरिक संबंध 

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से सज्जनगढ़ क्षेत्र के बिजलपुर निवासी अभिषेक डोडीयार से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद बांसवाड़ा में कई बार मुलाकात हुई. इस दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उससे कोचिंग फीस, पीजी का खर्च, कपड़े और अन्य खर्चों के नाम पर रुपए भी लिए. जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी की बजाय गर्भ गिराने का दबाव बनाया. 

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान तीन बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों परिवारों की सहमति से 9 जून 2026 को शादी तय हुई थी, लेकिन बाद में शादी टाल दी गई और फिर आरोपी ने विवाह करने से इनकार कर दिया. 

युवती के साथ मारपीट का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 19 जून 2026 को वह आरोपी की बहन के घर पहुंची तो वहां आरोपी और उसकी बहनों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच थाना प्रभारी रूपसिंह (पुलिस निरीक्षक) कर रहे हैं. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में चांदीपुरा वायरस से दो बच्चियों की मौत के बाद हड़कंप, डूंगरपुर-सिरोही में अलर्ट

धौलपुर के मनोज मीणा मर्डर का हुआ खुलासा, पीछे से आए 4 लड़के, ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close