नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा, बहन को भी मिली 3 साल की कैद

नाबालिग बेटी से बलात्कार (Rape) के दोषी को कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है. डूंगरपुर की पोक्सो अदालत (POCSO Court) ने एक व्यक्ति और उसकी बहन को सजा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाया 20 साल की सजा.
Dungarpur:

Dungarpur Minor Rape Case: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की पोक्सो कोर्ट (POCSO Court) ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी भाई-बहन को सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा के साथ एक लाख 70 हजार का जुर्माना लगाया है. जबकि बहन को भी जेल की सजा सुनाई है. आरोपी के अपराध में साथ देने वाली उसकी बहन को कोर्ट ने सजा सुनाया है

कोर्ट ने आरोपी की सहयोगी बहन को 3 साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. डूंगरपुर जिले की पोक्सो कोर्ट के विशिष्ठ लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया कि 2 जुलाई 2022 को चौरासी थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने रिपोर्ट दी थी.

Advertisement

इस रिपोर्ट में बेटी के पिता ने बताया था कि समाज में किसी की मौत होने पर पूरा परिवार लोकाचार के लिए गया था, उस वक़्त उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. इस दौरान माथुगामडा फला धोमनिया निवासी पूंजीलाल और उसकी बहिन सन्तु बाइक लेकर उसके घर आये और उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए.

पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग का अपहरण कर रेप के आरोपी भाई-बहन को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा और एक लाख 70 हजार का जुर्माना लगाया है. वहीं उसकी सहयोगी बहन को 3 साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

पिता ने आगे बताया कि आरोपी पूंजीलाल ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी. जिसके तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इधर पुलिस ने मामले में जांच पूरी करते हुए पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया.

इसी मामले में कोर्ट ने आज अंतिम सुनवाई करते हुए आरोपी भाई व बहिन को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई और एक लाख 70 हजार का जुर्माना लगाया है. वही उसकी सहयोगी बहिन को 3 साल के कठोर कारावास व 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

इसे भी पढ़े: Minor Rape Case: प्रतापगढ़ में 5 साल की बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement