विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2026

Rajasthan: जैसलमेर में UP पुलिस के इनपुट पर एक्शन, नाचना में टेलीग्राम नेटवर्क से जुड़े होने का था शक

Rajasthan News: जैसलमेर के नाचना इलाके में UP पुलिस के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई. टेलीग्राम के संदिग्ध ग्रुप से जुड़े राजू विश्नोई को हिरासत में लिया गया.

Rajasthan: जैसलमेर में UP पुलिस के इनपुट पर एक्शन, नाचना में टेलीग्राम नेटवर्क से जुड़े होने का था शक
Jaisalmer Suspicious Youth Detained
NDTV

Jaisalmer  News: भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. नाचना थाना क्षेत्र के भारेवाला इलाके से पकड़े गए युवक पर संदिग्ध ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े होने का शक है. प्रारंभिक जांच में मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए संदिग्ध संपर्कों तक पहुंचता नजर आ रहा है, जिससे एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई है.

UP पुलिस के इनपुट पर हुई कार्रवाई

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान राजू विश्नोई(29) के रूप में हुई है, जो भारेवाला क्षेत्र की एक ढाणी का निवासी है.जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस को तकनीकी सर्विलांस के दौरान कुछ संदिग्ध इनपुट्स मिले थे, जिसे राजस्थान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया गया। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को उसकी ढाणी से दबोच लिया.

टेलीग्राम ग्रुप और संदिग्ध संपर्कों का खुलासा

प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में सामने आया है कि वह पहले से निगरानी में चल रहे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था. साथ ही, टेलीग्राम के एक ऐसे ग्रुप से जुड़ाव सामने आया है, जिसका उपयोग संदिग्ध और संभवतः देशविरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था.

आज होगी संयुक्त पूछताछ 

फिलहाल युवक को नाचना थाना में रखा गया है, जहां उससे प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ (JIC) प्रस्तावित है. इस दौरान उसके मोबाइल फोन, डिजिटल डेटा, बैंक लेन-देन और कॉल डिटेल्स की बारीकी से जांच की जाएगी, ताकि उसके नेटवर्क और गतिविधियों का पूरा खुलासा हो सके.

सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट

इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और बीएसएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है. भारेवाला क्षेत्र की सामरिक संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को गंभीरता से जांच रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी गैंगस्टर का बदमाश, मोबाइल में मिला चैट... रेकी कर भेजता था वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com