राजस्थान में बूचड़खानों पर कार्रवाई शुरू, प्रशासन ने 26 बाड़ों को किया सीज, विधायक ने की यह मांग

राजस्थान में सरकार बदलते ही टोंक जिला प्रसाशन की पहली बड़ी कार्रवाई में देखने को मिला है. टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा के सांसद और अवैध बूचड़खाने हटाओ समिति द्वारा की गई.

विज्ञापन
Read Time: 17 mins
बूचड़खानों पर कार्रवाई के दौरान टीम

राजस्थान में सरकार बदलते ही गो-तस्करी और बुचड़खानों पर कार्रवाई होने लगी है. इसी कड़ी में अब टोंक में जिला प्रसाशन की पहली बड़ी कार्रवाई में देखने को मिला है. टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा के सांसद और अवैध बूचड़खाने हटाओ समिति द्वारा की गई. अवैध बूचड़खानों पर जिला प्रसाशन द्वारा गठित कमेटी ने टोंक उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में 26 ऐसे बाड़ों यानी स्थाई निर्माणों को अवैध रूप से पशुवध में काम लेते हुए पाए जाने के संदेह में सीज कार्रवाई शुरू की है.

नेशनल हाइवे और मोतीबाग पर हुई कार्रवाई

टोंक जिला मुख्यालय पर पुलिस के भारी बल के साथ यह कार्रवाई नेशनल हाइवे और मोतीबाग क्षेत्र में दो जगह पर की गई. इस दौरान मीट आयातित कारोबारियों ने भी अपने लिए भूमि आवंटन की मांग प्रशासन के सामने रखी. पिछले कुछ दिनों से टोंक में अवैध बूचड़खानों और अवैध मांस की दुकान को लेकर दोनों पक्षो के प्रदर्शन और ज्ञापन के कार्यक्रम जारी थे.

Advertisement

अवैध बूचड़खानों को ध्वस्त करने की मांग

इसी क्रम में समिति से जुड़े हुए लोग आज नए जिला कलेक्टर महोदया से मिले समिति संयोजक विष्णु गुप्ता ने बताया ने भाजपा सांसद, जिला कलेक्टर व  पुलिस अधीक्षक से मिलकर अवैध बूचड़खानों के निर्माणों को ध्वस्त करने की मांग है. इसके अलावा 18 जनवरी को आंदोलन को गति देने के लिए शहर में जुलूस निकालने की चेतावनी भी दी है. शनिवार को प्रशासन की भवनों को सीज करने की कार्रवाई को इसी से जोड़कर भी देखा जा रहा है कि शहर में सौहार्द का वातावरण न बिगड़े.

बूचड़खानों की आड़ में होती है मांस की तस्करी

टोंक में नेशनल हाइवे पर बसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगो का आरोप है कि इन अवैध बूचड़खानों की आड़ में टोंक से बहुत बड़ी संख्या में मांस तस्करी की जाती है. जो कि सरासर गलत है इन बूचड़खानों के आसपास रहने वाले लोगों का जीवन नरक बना हुआ है. जिसकी वजह से टोंक की आधी आबादी प्रभावित है, जिला प्रशासन इसे तुरंत प्रभाव से हटाए.

भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापूरिया ने अवैध बूचड़खाने पर कहा-

टोंक सवाई माधोपुर से 2014 से लगातार दूसरी बार सांसद सुखबीर सिंह जौनापूरिया ने कहा कि यह बहुत पुराना मुद्दा है,कभी हालात यह थे कि हाइवे से गुजरना भी मुश्किल था. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बंद पड़े नगर परिषद के स्लाटर हाउस के आसपास बने अन्य अवैध बाड़ों में लगातार पशु वध जारी है. ऐसे हमने प्रशासन से कहा है कि अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करे.

टोंक उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा ने कहा-

अवैध बूचड़खानों पर सीज कार्यवाही को लेकर टोंक एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि कार्रवाई के तहत तीन तरह की कार्रवाई अमल में लाई गई है एक अवैध पशुवध के भवनों-बाड़ों को सीज किया गया है वही नगर परिषद के बंद पड़े स्लाटर हाउस का सीमा ज्ञान करवाकर इसको ध्वस्त किया जाए या कोई अन्य उपयोग हो इसके लिए विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी,वही आसपास से पेड़ो वह गंदगी की सफाई भी करवाई जाएगी.

Advertisement

कुरेशी समाज के अध्यक्ष बोले-

अवैध बूचड़खानों पर सीज की कार्यवाही को लेकर कुरेशी समाज के बादशाह खान ने कहा कि मीट के कारोबार से टोंक में 2 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं हमारे परिवार के लिए भी प्रसाशन को ध्यान देते हुए हमें जगह का आवंटन हो और मांस की दुकाओ के लाइसेंस जारी किए जाए.

यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस सरकारी गौशाला में 11 दिन में 140 गायों की मौत, बदइंतजामी की भरमार, सुविधाएं नगण्य

Advertisement


 

Topics mentioned in this article