चांद का रोमांच: रंगोली में उकेरे चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग की तस्वीर

समाजसेवी बसंत कासट ने घर पर टी-टेबल पर अलग-अलग प्रकार के गुलाल से करीब 1 घण्टे में चंद्रयान को लेकर रंगोली बनाई. रंगोली के जरिए उन्होंने चंद्रयान के सफलता की कामना की.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
समाजसेवी ने घर में टेबल पर बनाई चंद्रयान-3 की तस्वीर
Jaipur:

देश और दुनिया में आज भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चर्चा जोरों पर है. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश में पूजा-पाठ, प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है. ऐसे में राजस्थान के झालावाड़ जिले (Jhalawar District) के एक समाजसेवी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए घर में रंगोली बनाकर सफलता की कामना की.

चन्द्रयान की सफलता के लिए बनाई तस्वीर

शहर के मशहूर समाजसेवी बसंत कासट ने बताया कि चंद्रयान-3 से पूरे भारत को उम्मीदें हैं और आज पूरा देश चंद्रयान की सफलता के लिए कामना कर रहा है. यह क्षण देशभर के साथ-साथ झालावाड़ शहर के लोगों के लिए भी गौरवान्वित करने वाला है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसको लेकर कासट ने घर में टी-टेबल पर अलग-अलग प्रकार के गुलाल के माध्यम से करीब 1 घण्टे में चंद्रयान-3 को लेकर रंगोली बनाई और रंगोली के जरिए उन्होंने चंद्रयान-3 के सफलता की कामना भी की. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था.

गौरतलब है चन्द्रयान-3 23 अगस्त, शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा. लैंडिंग होते ही चंद्रयान 41 दिन में 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा. सोशल मीडिया पर लगातार चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लोग दुआ मांग रहे हैं.