राजस्थान में एसीबी (ACB) ने मंगलवार को कई जिलों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोंरो के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. एसीबी ने डूंगरपुर, अलवर और डीडवाना में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी की है. डीडवाना में सहायक समितियों के सहायक रजिस्ट्रार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सहायक रजिस्ट्रार एक नोटिस का फैसला पक्ष में देने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहा था. इस ट्रैप कार्रवाई को अजमेर एसीबी की टीम ने अंजाम दिया है.
नोटिस के फैसले के एवज में मांगी थी रिश्वत
एसीबी के अनुसार, अजमेर टीम को डीडवाना में सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. परिवादी ने एसीबी को बताया कि सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण ने परिवादी को जारी नोटिस का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद एसीबी ने इस ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है.
सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण गिरफ्तार
महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि गबन के आरोप के नोटिस का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में 1,00,000 रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था. रिश्वत की मांग सहकारी समिति का सहायक रजिस्ट्रार कर रहा था. जिस पर अजमेर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया ओर सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हुए हाथों गिरफ्तार कर लिया.
भीलवाड़ा में PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर शिकंजा
इसके बाद एसीबी आरोपी को लेकर डीडवाना पुलिस थाना पहुंची, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मामले से संबंधित कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले आज, मंगलवार (5 मई) को ACB की टीम ने PWD विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई भीलवाड़ा में की गई है. जहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत दो ठेकेदारों को 404000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढे़ं-
एक 'हां' जिसने जज अमन शर्मा की ले ली जान, बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द