विज्ञापन

एक 'हां' जिसने जज अमन शर्मा की ले ली जान, बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द

जज अमन के वकील पिता ने बताया कि जिस रात यह घटना हुई, उसी रात अमन का फोन आया था. वह तुरंत दिल्ली पहुंचे. पूरी रात पिता प्रेम कुमार अपने बेटे को समझाते रहे, लेकिन अगले दिन ऐसा कुछ हो गया, जिसके बारे उन्होंने कभी सोचा नहीं था. मृतक जज अमन शर्मा की पत्नी भी जज थी.

एक 'हां' जिसने जज अमन शर्मा की ले ली जान, बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द
बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द

दिल्ली में जज अमन शर्मा के सुसाइड केस में अब हर दिन नई-नई बात सामने आ रही है. पिता प्रेम कुमार शर्मा ने बेटे की आत्महत्या के लिए पूरी तरह से अमन की पत्नी स्वाति को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि स्वाति ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरते देखा, उसे पता था कि वह चुन्नी क्यों लेकर गए हैं, लेकिन उन्होंने मुझे थोड़ा सा भी इशारा नहीं किया कि जज अमन ऐसा कुछ करने जा रहा है. एडवोकेट पिता प्रेम कुमार ने बताया कि जज अमन की शादी को महज 4 साल ही हुए थे, ट्रेनिंग के दौरान बेटे अमन ने पिता से शादी को लेकर बात की, जिस पर उन्होंने तुरंत हां कर दी. आज वही 'हां' उनके लिए सबसे बड़ा पछतावा बन गई है.

जज के पिता बोले- आत्महत्या नहीं, हत्या है

अमन के पिता ने कहा कि यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. उन्होंने कहा कि उनकी बहू स्वाति अपनी आंखों के सामने अपने पति को मरते हुए देखती रही, इससे ज्यादा गंभीर और शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती है. जज अमन के पिता ने बताया कि शादी के बाद स्वाति तीन-चार बार उनके घर अलवर आई थी, लेकिन आखिरी मुलाकात में उन्हें महसूस हुआ था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. हालांकि, बेटे अमन ने पूछने पर उन्हें कुछ भी नहीं बताया. यहां तक अपनी मां से भी इस बारे में कोई बात नहीं की. 

पूरी रात जज अमन को समझाते रहे पिता

पिता ने बताया कि जिस रात यह घटना हुई, उसी रात अमन का फोन आया था. वह तुरंत दिल्ली पहुंचे. पूरी रात पिता और बेटा एक ही कमरे में सोए. जज अमन के पिता प्रेम कुमार रातभर अपने बेटे को समझाते रहे, उसे हौसला देते रहे, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अमन के मन में क्या चल रहा है. सुबह होते-होते सब कुछ खत्म हो गया. दुख की इस घड़ी में अमन के पिता को इस बात का भी मलाल है कि बहू के परिवार वालों ने अब तक एक फोन तक नहीं किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पत्नी की चुन्नी से अमन शर्मा ने लगाई थी फांसी

सांत्वना देना तो दूर, उन्होंने संपर्क करने की भी कोशिश नहीं की. पिता का कहना है कि उन्हें स्वाति से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि एक जज के पद पर बैठी महिला इतनी कठोर, क्रूर और निर्दयी हो सकती है. जिस समय जज के सुसाइड की घटना हुई, उस वक्त अमन, अमन की पत्नी ,पत्नी की बहन और चाचा और अमन के पापा उस घर में मौजूद थे.

पति और पत्नी के अलावा अन्य सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे. मृतक जज के पिता ने बताया कि झगड़े के समय अमन अपनी पत्नी स्वाति की चुन्नी लेकर गया और बाथरूम को अंदर से बंद कर लिया. कुछ देर बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो फौरन स्वाति अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे से निकलकर घर के बाहर गई और अपनी बहन व चाचा को मैसेज करके बाहर आने को कहा. फिर कार में बैठकर फरार हो गई. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में पंखे से लटकती म‍िली 12वीं की छात्रा की लाश, चारधाम यात्रा पर गए हैं माता-प‍िता

“आंखों के सामने सब हुआ, फिर भी उसने बचाया नहीं”, जज की मौत पर पिता का सनसनीखेज बयान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close