साइबर ठगों ने फर्जी लेटरपेड से उड़ाए 28.77 लाख, बैंक मैनेजर बना शिकार

ठगों ने फर्जी ईमेल और लेटरपेड भेजा, जिसमें सिग्नेचर पुराने रिकॉर्ड से मिलते-जुलते थे. इस वजह से ब्रांच मैनेजर ने भरोसा कर लिया और तीन ट्रांजेक्शन कर दिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साइबर थाना अजमेर

Rajasthan News: अजमेर में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें इस बार आम लोगों को नहीं बल्कि बैंक मैनेजर को ही निशाना बनाया गया. इस बार ठगों ने कांगॉ मोटर्स राजस्थान प्रा. लिमिटेड के नाम का फर्जी लेटरपेड और ईमेल बनाकर एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर को निशाना बनाया. ठगों ने चालाकी से तीन ट्रांजेक्शन में 28 लाख 77 हजार रुपये की ठगी कर ली.

कैसे दिया ठगी को अंजाम

साइबर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित ब्रांच मैनेजर अभिषेक माहेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई है. अभिषेक ने बताया कि एक कॉलर ने खुद को कांगॉ मोटर्स का कर्मचारी बताकर संपर्क किया. कॉलर ने दावा किया कि कंपनी की चेक बुक खत्म हो गई है और नए लेटरपेड के जरिए भुगतान करना है.

Advertisement

ठगों ने फर्जी ईमेल और लेटरपेड भेजा, जिसमें सिग्नेचर पुराने रिकॉर्ड से मिलते-जुलते थे. इस वजह से ब्रांच मैनेजर ने भरोसा कर लिया और तीन ट्रांजेक्शन कर दिए. बाद में जब अभिषेक ने कंपनी से संपर्क किया, तो पता चला कि कंपनी ने कोई भुगतान मांगा ही नहीं था.

पुलिस ने शुरू की जांच

साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फर्जी ईमेल और लेटरपेड की जांच कर रही है ताकि ठगों तक पहुंचा जा सके. साइबर ठगों का एक एक्टिव गिरोह तेजी से लोगों को अलग-अलग तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- 25 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन चला रही थी कॉर्पोरेट रैकेट, हर शादी के मिलते थे 50 हजार... पति करता था कन्यादान

Topics mentioned in this article