विज्ञापन

Ajmer Dargah Bazar Fire: अजमेर दरगाह बाजार में होटल की रसोई में भड़की भीषण आग, जायरीनों और दुकानदारों में मची भगदड़

Rajasthan News: अजमेर दरगाह क्षेत्र स्थित होटल बुराक मंजिल की रसोई में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया.

Ajmer Dargah Bazar Fire: अजमेर दरगाह बाजार में होटल की रसोई में भड़की भीषण आग, जायरीनों और दुकानदारों में मची भगदड़
अजमेर दरगाह बाजार में आग
NDTV

Ajmer Dargah News: राजस्थान के जिले अजमेर में दरगाह क्षेत्र स्थित अंतर्राष्ट्रीय दरगाह बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल बुराक मंजिल की रसोई और उससे सटे दुकान क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर पाइप में आग लगने की भी आशंका जताई है.

दुकानदार व जायरीन दहशत में आए

घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसे हालात बन गए और आसपास मौजूद दुकानदार व जायरीन दहशत में आ गए. आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर मौजूद होटल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिससे कुछ ही देर में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया.

आग बुझाने की कार्रवाई

वही सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर पूरी तरह आग बुझाने की कार्रवाई की. गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी जनहानि की सूचना सामने आई.

शॉर्ट सर्किट से जुड़ा लग रहा है मामला

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट से जुड़ा लग रहा है, जबकि होटल संचालक और आसपास के दुकानदार गैस रिसाव और पाइप में आग लगने को वजह बता रहे हैं. फिलहाल प्रशासन और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. दरगाह बाजार जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और दुकानों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को अल्टीमेटम, टाली CBI जांच, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई के दिए आदेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close