JLN अस्‍पताल में युवक की मौत पर भड़का गुस्‍सा, पर‍िजनों ने क‍िया हंगामा

पर‍जनों ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल (JLN) के डॉक्‍टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा क‍िया. डॉक्‍टरों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगाम किया.

अजमेर के  जवाहर लाल नेहरू अस्पताल (JLN) में 32 वर्षीय हृदय रोगी की मौत के बाद परिजनों और स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है. युवक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ क्षेत्र के युवक को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. इसी दौरान युवक की मौत हो गई. पर‍िजनों ने डॉक्‍टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा क‍िया.

डॉक्टर पर मारपीट के आरोप 

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब मरीज के परिजनों ने एक रेजिडेंट डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि उपचार को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा, जबकि अस्पताल पक्ष ने गंभीर मरीज को रेफर करने की प्रक्रिया को चिकित्सकीय आवश्यकता बताया है. घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है.  

पुलिस ने शांत कराया हंगामा 

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. अस्पताल प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच रिपोर्ट के बाद ही लापरवाही या विवाद के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान का मौसम बदला, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश का अलर्ट; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी