विज्ञापन

Weather Alert: राजस्‍थान का मौसम बदला, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश का अलर्ट; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी  

Weather Alert: मौसम व‍िभाग के अनुसार, आने वाले द‍िनों में सर्दी कमजोर होगी. तापमान सामान्‍य से ऊपर जा सकता है. 

Weather Alert: राजस्‍थान का मौसम बदला, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश का अलर्ट; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी  
राजस्थान का मौसम.

Weather Alert: राजस्‍थान में मौसम फिर बदल सकता है. कई ज‍िलों में बादल छाने की वजह से तापमान ग‍िर सकता है. अभी भी सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है. सीकर, चूरू और फतेहपुर में सबसे ज्‍यादा ठंडक रही. बाड़मेर, जोधपुर, पाली और च‍ित्‍तौड़गढ़ को छोड़कर अध‍िकतर जिलों में तापमान 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास रहा. कहीं-कहीं बार‍िश की संभावना है.

बारिश की संभावना 

शुक्रवार (13 फरवरी) को हल्‍के बादल छाने से तापमान में ग‍िरावट आया है. सुबह-शाम सर्दी रहती है. अध‍िकतम और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से ऊपर जा सकते हैं. आने वाले द‍िनों में बादल, हल्‍की बार‍िश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.  वेस्‍टर्न ड‍िर्स्‍टबेंस से बादल छाए रहेंगे. बादलों के बीच कुछ शहरों में हल्की ठंडी हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट हुई. 

मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव 

18 फरवरी के बाद राजस्‍थान के मौसम में बदलाव देखने को म‍िल सकता है. पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव होने की वजह से बार‍िश होने की संभावना है. इसकी वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को म‍िल सकता है. द‍िन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है. आज से ठंड का असर भी कम हो सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में असर पड़ेगा. 

16 फरवरी से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 

मौसम विभाग के अनुसार, 2 नए पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे. पहला विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय हो गया. दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी 2026 से असर दिखाना शुरू करेगा. इन दोनों सिस्टम का असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें. राजस्थान में कब बनेगी तबादला नीति... हाई कोर्ट ने मांगा था जवाब, विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close