विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

Rajasthan: अजमेर में बुलडोजर एक्शन के बाद बाजार बंद, देवनानी के दखल के बाद हाथ जोड़ते नजर आए अधिकारी

Rajasthan News: उर्स मेले में आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए नगर निगम ने शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. जिसके बाद शहर के नवा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया.

Rajasthan: अजमेर में बुलडोजर एक्शन के बाद बाजार बंद, देवनानी के दखल के बाद हाथ जोड़ते नजर आए अधिकारी
व्यापारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए अधिकारी
NDTV

Bulldozer action in Ajmer: अजमेर में होने वाले उर्स मेले (URS Mela 2025) को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने शनिवार सुबह अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस के बाद नला बाजार में अचानक तनाव का माहौल बन गया. जिसपर वहां के के व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए पूरा बाजार बंद कर दिया. वे इस अचानक हुई तोड़फोड़ से काफी नाराज दिखे. व्यापारियों का कहना है कि बिना पहले से सूचना दिए कार्रवाई करना गलत है.

देवनानी का दखल, हाथ जोड़ते दिख अधिकारी

इस बीच, राजस्थान विधानसभा स्पीकर और अजमेर नॉर्थ के MLA वासुदेव देवनानी के दखल से हालात को कंट्रोल करने की कोशिशें तेज हो गईं. दरअसल, व्यापारियों ने सांसद देवनानी से फोन पर रिक्वेस्ट की. जिसपर पर विधायक ने फोन पर ही कॉर्पोरेशन अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजने के निर्देश दिए. इसके बाद डिप्टी कमिश्नर कीर्ति कुमावत, अतिक्रमण इंचार्ज श्वेता चौधरी और रेवेन्यू ऑफिसर नीलू गुर्जर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत शुरू की. बातचीत के दौरान नीलू गुर्जर व्यापारियों के सामने हाथ जोड़ती भी दिखीं, ताकि माहौल शांत रखा जा सके.

फेरो कवर, चबूतरे और चैंबर पर बनी सहमति, बाजार खुला

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निगम कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर नालियों पर लगे फेरो कवर टूट गए, जिससे दुकानदारों को नुकसान हुआ. वार्ता में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो फेरो कवर कार्रवाई के दौरान टूटे हैं, उन्हें नगर निगम अपने खर्चे पर दोबारा लगाएगा. साथ ही नालियों के ऊपर बने 2 फीट के चबूतरे और नालियों की सफाई के लिए लगे चैंबर नहीं तोड़े जाएंगे. इन प्रमुख तीन मांगों पर सहमति बनने के बाद नला बाजार अध्यक्ष राजेश चौरसिया और हीरालाल जिंगर ने व्यापारियों से बाजार खोलने का निवेदन किया, जिसके बाद बाजार धीरे-धीरे फिर से खुल गया.

संकरे और बंद रास्तों को चौड़ा करने के लिए की गई कार्रवाई

इस कार्रवाई के बारे में प्रशासन का कहना था कि आने वाले उर्स मेले को लेकर यह कार्रवाई की थी. क्योंकि इस मेले में दूरदराज से लाखों की संख्या में अजमेर शरीरफ की दरगाह पर जायरीन सजदा के लिए आते हैं, इसलिए कई सालों से तंग और बंद सड़कों की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उनकी सुविधा के लिए यह कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: URS Mela 2025: अढाई दिन का झोपड़ा से दरगाह तक चला बुलडोजर, 3 JCB, 6 ट्रैक्टर से हटाए सालों पुराने अवैध कब्जे

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close