विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

Ajmer: अजमेर में नगर निगम ने 2 होटलों पर जड़ दिए ताले, प्रशासन के एक्शन से शहर में मचा हड़कंप!

नगर निगम के मुताबिक, "ये दोनों होटल बिल्डिंग बायलॉज के विपरीत चार मंजिला बनाए गए थे. यहां साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन हुआ था."

Ajmer: अजमेर में नगर निगम ने 2 होटलों पर जड़ दिए ताले, प्रशासन के एक्शन से शहर में मचा हड़कंप!

Nagar Nigam's Action: अजमेर नगर निगम ने सुबह कार्रवाई करते हुए 2 अवैध होटल सीज कर दिए. दरगाह क्षेत्र के लाखन कोटड़ी स्थित शईदा और मुस्लिम मोची मोहल्ले स्थित शफी मोहम्मद के अवैध होटलों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात था. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों होटलों को सील किया गया. हालांकि इस दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों का विरोध भी सहना पड़ा. नगर निगम अधिकारी धर्मेंद्र आनंद के नेतृत्व में टीम ने यह एक्शन लिया. 

लंबे समय से मिल रही थी अवैध इमारतों की शिकायत

नगर निगम के मुताबिक, "ये दोनों होटल बिल्डिंग बायलॉज के विपरीत चार मंजिला बनाए गए थे. यहां साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन हुआ था. प्रशासन को लंबे समय से इन अवैध इमारतों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया." 

नगर निगम के अधिकारियों ने दी चेतावनी

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा. उन्होंने होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को चेतावनी दी कि वे बायलॉज का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

शहर की संकरी गलियों में बढ़ता जा रहा है अवैध इमारत का खतरा 

इस मामले में स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ लोगों ने इसे सही ठहराते हुए कहा कि अवैध निर्माण से इलाके में सुरक्षा संबंधी खतरा बढ़ रहा था. जबकि कुछ ने इसे व्यापारियों के लिए कठिनाई पैदा करने वाला कदम बताया.  

यह भी पढ़ेंः जिस बाघ ने नए साल के मौके पर दौसा में मचाया था आतंक, 26 दिन तक कैद में रहने के बाद मिली आजादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com