Rajasthan: नसीराबाद आर्मी एरिया में भीषण आग, ऊंची लपटें और धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी, 2 घंटे के बाद पाया काबू

Rajasthan News: अजमेर के नसीराबाद स्थित सैन्य क्षेत्र में बीती रात बुधवार को भीषण आग लग गई. जिसकी ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Nasirabad army cantt area fire News
NDTV

Nasirabad army cantt area fire News: राजस्थान के अजमेर के नसीराबाद में मौजूद मिलिट्री एरिया की RA लाइन में कल रात (बुधवार) भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने भयानक रूप ले लिया. दूर-दूर से ऊंची लपटें और धुएं के काले बादल दिखाई दे रहे थे, जिससे  उस समय आग की भयावहता का साफ अंदाजा लगाया जा सकता था.

अग्निशमन विभाग को किया सूचित

घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता को देखते हुए नसीराबाद फायर डिपार्टमेंट को जानकारी दी. साथ ही, सिक्योरिटी एजेंसियों ने भी अलर्ट रहकर पूरे इलाके में एहतियाती इंतजाम किए.

Advertisement

आग बुझाने में लगे दमकलकर्मी
Photo Credit: NDTV

दो घंटे में छह राउंड पानी का हुआ छिड़काव

सूचना मिलने पर नसीराबाद सैन्य क्षेत्र में मौजूद सप्लाई डिपो से फायर फाइटिंग गाड़ी, नगर निगम की फायर फाइटिंग गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. दोनों टीमों के फायर फाइटर्स ने मिलकर आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया. दो घंटे में छह राउंड पानी की बौछार की गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान पूरे इलाके में सिक्योरिटी कड़ी रही और किसी को भी घटनास्थल के पास जाने की इजाज़त नहीं थी.

हादसे के कारणों की जांच में जुटे सैन्य अधिकारी 

सैन्य क्षेत्र सप्लाई डिपो के दमकल कर्मी हंसराज ने बताया कि उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत एक टीम मौके पर भेजी गई.उनके मुताबिक, समय पर जानकारी मिलने और तुरंत एक्शन लेने से एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह है कि इस भीषण आग की घटना में किसी के नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन और मिलिट्री के अधिकारी मिलकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने की वजह का पता चल सके.

यह भी पढ़ें; Rajasthan News Live: फसल पर ओलों की मार, जेब पर चांदी का वार! राजस्थान विधानसभा में भी आज हंगामे के आसार, देखें पल-पल के अपडेट

Topics mentioned in this article