अजमेर: नसीराबाद घाटी में चलती रोडवेज बस से उठा धुआं, यात्रियों ने खिड़कियों कूदकर बचाई जान

राजस्थान में कोटा से अजमेर आ रही रोडवेज बस में नसीराबाद घाटी पर तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठने लगा. आग की आशंका से घबराए यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई. हालांकि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में कोटा से अजमेर आ रही रोडवेज बस में नसीराबाद घाटी पर तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठने लगा.

Rajasthan News: राजस्थान में कोटा से अजमेर जा रही एक रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया जब नसीराबाद घाटी के पास बस से अचानक तेज धुआं उठने लगा. बस में बैठे यात्रियों को लगा कि कहीं आग न लग जाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

तकनीकी खराबी बनी घबराहट की वजह

जानकारी के अनुसार बस की क्लच प्लेट अचानक स्लिप हो गई थी. इसी कारण बस के इंजन हिस्से से धुआं उठने लगा. हालांकि यह आग नहीं थी, लेकिन धुएं ने यात्रियों को डरा दिया और उन्होंने तुरंत बस से बाहर निकलने की कोशिश शुरू कर दी.

Advertisement

यात्री खिड़कियों से कूदे, शीशा तोड़ा गया

घबराए यात्रियों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना शुरू कर दिया. इस दौरान एक राहगीर ने स्थिति को गंभीर समझते हुए बस का पिछला शीशा पत्थर से तोड़ दिया ताकि लोग आसानी से बाहर निकल सकें. कुछ ही पलों में बस खाली हो गई.

सड़क पर मचा अफरा-तफरी और लगा जाम

इस घटना का असर आसपास के यातायात पर भी पड़ा. बस के पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालकों में भी डर फैल गया और वे अपने वाहन छोड़कर दूर भागने लगे. घाटी में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ.

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना के बाद बस चालक ने संयम बनाए रखा और बस को धीरे-धीरे नियंत्रित करते हुए अजमेर रोडवेज वर्कशॉप तक पहुंचाया. वहां बस की जांच कर मरम्मत की गई और स्थिति को सामान्य किया गया.

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह सिर्फ तकनीकी खराबी थी और बस में आग नहीं लगी थी. सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है. बस के टूटे शीशे को भी ठीक कराया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जयपुर फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, कमल सिरसी पर रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने किया था हमला