स्कूटी पर सवार होकर खुलेआम नशा तस्करी कर रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने धर-दबोचा

इस मामले की सूचना अजमेर की रामगंज थाना पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे. तलाशी लेने पर एमडी बरामद हुई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

अजमेर में नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. रामगंज थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश सांसी उर्फ चोटी (39) और उसकी पत्नी सुनीता (35) के साथ नशे का कारोबार संचालित कर रहा था. कार्रवाई के दौरान दंपति के कब्जे से 97.49 ग्राम एमडी बरामद की गई. 

ग्राहक के इंतजार में थे, पुलिस ने दबोचा

दोनों ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया. पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. पुलिस ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस कार्रवाई को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है. 

स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे दंपति

पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानगंज सांसी बस्ती क्षेत्र में एक दंपति मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहा है. सूचना पर रामगंज थाना पुलिस पहुंची तो रास्ते में दोनों आरोपी एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे. तलाशी लेने पर एमडी बरामद हुई. 

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

जांच में सामने आया कि मुकेश के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नशे का सामान वह लाता कहां से था और मादक पदार्थ की सप्लाई कहां की जा रही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली छात्रा का झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में भारी तनाव

Topics mentioned in this article