विज्ञापन

Rajasthan Crime: बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली छात्रा का झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में भारी तनाव

Bikaner Girl Murder Case Today: बीकानेर में बोर्ड परीक्षा देने निकली 8वीं की छात्रा की संदिग्ध हत्या कर दी गई है. नहर किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला है. इस घटनाक्रम से गुस्साए परिजन व ग्रामीण रातभर से धरने पर बैठे हैं. हनुमान बेनीवाल, डोटासरा, जूली ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Rajasthan Crime: बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली छात्रा का झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में भारी तनाव
Ranjitpura Bikaner News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में धरना जारी है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. रणजीतपुरा (बज्जू) इलाके में एक 13 साल की मासूम छात्रा, जो घर से 8वीं बोर्ड की परीक्षा (Rajasthan 8th Board Exam 2026) देने के लिए निकली थी, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है. नहर के पास झाड़ियों में बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव है. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या की गई है.

'आरोपी के पकड़े जाने तक अंतिम संस्कार से इनकार'

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी ढाणी से 2 किलोमीटर दूर स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निकली थी. जब वह समय पर स्कूल नहीं पहुंची, तो टीचर्स ने घर पर सूचना दी. बदहवास परिजन जब उसे ढूंढने निकले, तो नहर के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली. शव की हालत देख ग्रामीण भड़क गए और रातभर से शव के साथ धरने पर बैठे हैं. ग्रामीणों की साफ मांग है- 'जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाता, तब तक शव नहीं उठेगा.'

रात भर जारी रहा घरना.

रात भर जारी रहा घरना.
Photo Credit: NDTV Reporter

हनुमान बेनीवाल बोले- संवेदनहीन अफसरों के हाथ में कमान

इस घटना पर नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है. बेनीवाल ने 'एक्स' पर लिखा, 'विधानसभा का सत्र चल रहा है और प्रदेश में हर दिन गंभीर अपराध हो रहे हैं. सरकार ने रेंज में संवेदनहीन अधिकारियों को जिम्मा दे रखा है. मैंने डीजीपी से बात की है, तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी हो.' बेनीवाल ने सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को टैग करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

राजनीतिक पारा हाई, मेघवाल से लेकर डोटासरा तक मैदान में

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एसपी से फोन पर बात की है और स्पष्ट कहा है कि कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए. वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे प्रदेश के माथे पर कलंक बताते हुए सरकार से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने और फास्ट-ट्रैक अदालत में केस की सुनवाई कर अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है.

एसपी मौके पर, FSL और साइबर सेल एक्टिव

बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर डटे हुए हैं. परिजनों को समझाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल साइबर सेल और एफएसएल की टीमें सबूत जुटा रही हैं.

ये भी पढ़ें:- विधानसभा में CM का संबोधन, विपक्ष का वॉकआउट; '2 साल बनाम 5 साल' पर तीखी नोकझोंक

LIVE TV देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close