अजमेर में खाकी शर्मसार: सिपाही ने लेडी कॉन्स्टेबल से किया रेप, बर्खास्त कर गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

सिपाही ने महिला कॉन्स्टेबल को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए महिला सिपाही को ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपोही ने 5 साल में उससे 28 लाख रुपये ऐंठ लिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिपाही ने लेडी कॉन्स्टेबल से किया रेप

अजमेर में महिला कॉन्स्टेबल से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे निलंबित सिपाही के खिलाफ पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है. जिला पुलिस अधीक्षक हरवर्धन अग्रवाला ने आरोपी कांस्टेबल मुकेश कुमार सारण को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है. साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

बर्खास्त सिपाही की सूचना देने पर इनाम

एसपी ने स्पष्ट कहा कि आरोपी बर्खास्त सिपाही की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा. मामले की जांच सीओ नॉर्थ शिवम जोशी कर रहे हैं. पुलिस विभाग के भीतर इस कार्रवाई को बड़ा संदेश माना जा रहा है कि महिला उत्पीड़न और वर्दी के दुरुपयोग के मामलों में अब किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी. 

Advertisement

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने 6 मई को सिविल लाइन थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2018 में डीएसटी में तैनाती के दौरान आरोपी सिपाही ने विश्वास जीतकर उसके निजी जीवन में दखल देना शुरू किया. आरोप है कि आरोपी ने अपनी बहन के सरकारी आवास पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता रहा.

पीड़िता महिला सिपाही से ऐंठे 28 लाख रुपये

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2025 के बीच आरोपी ने पीड़िता से करीब 28 लाख रुपये ऐंठ लिए. इतना ही नहीं, पीड़िता के नाम पर लोन उठाकर कार खरीदने और प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर रकम हड़पने के भी आरोप हैं. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका गर्भपात करवाया और नशे की हालत में उसके घर पहुंचकर नाबालिग बेटे के सामने अश्लील हरकतें कीं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही के साथ उसकी बहन, भाई, पत्नी और जीजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म, अश्लील तस्वीर के जरिए किया ब्लैकमेलिंग का खेल

सड़क से उठाई 14 साल की लड़की, 10 ग्राहकों के पास देह व्यापार के लिए भेजा; नालंदा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़