विज्ञापन

राजस्थान: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म, अश्लील तस्वीर के जरिए किया ब्लैकमेलिंग का खेल

युवती का आरोप है कि जालोर जिले के सिणधरा निवासी कथित तांत्रिक पूजा-पाठ और तंत्र-क्रिया के नाम पर हर 15 दिन में बुलाता था. 2 महीने पहले पूजा कराने के बहाने कमरे में लेकर गया और नीबू मिलाकर कुछ पिलाया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया.

राजस्थान: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म, अश्लील तस्वीर के जरिए किया ब्लैकमेलिंग का खेल

राजस्थान के सिरोही जिले में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक की आड़ में एक युवती के साथ कथित यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और रुपए ऐंठने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामले को जालोर जिले के रामसीन थाने में जांच के लिए भेज दिया है. आरोप है कि आरोपी कई बार उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था और तांत्रिक विद्या के नाम पर नशीले पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. 

पीड़िता बोली- एंग्जायटी डिसऑर्डर से थी पीड़ित

पीड़िता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित थी. परिवारजन इलाज और मानसिक राहत की उम्मीद में उसे जालोर जिले के सिणधरा निवासी कथित तांत्रिक हरसण पुत्र कालाजी रेबारी के पास ले गए थे. आरोपी ने खुद को बड़ा भोपा बताते हुए जल्द ठीक करने का भरोसा दिलाया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीत लिया.

वह हर 15 दिन में पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर बुलाता रहा और बाद में गुजरात स्थित उनके निवास पर भी आने-जाने लगा. पीड़िता के अनुसार, करीब दो महीने पहले आरोपी उनके घर आया और पूजा कराने के बहाने उसे कमरे में ले गया. वहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ और नींबू मिलाकर कुछ खिलाया गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

तांत्रिक विद्या के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

इस दौरान अश्लील तस्वीरें भी खींच ली गईं. युवती ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा. डर और बदनामी के भय से उसने आरोपी को करीब 80 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन और करीब 15 तोला चांदी दे दी. पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी कई बार उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था और तांत्रिक विद्या के नाम पर नशीले पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण करता रहा. 

इधर, संबंधित थाना अधिकारी ने बताया कि मामले में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना का क्षेत्राधिकार जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र का होने के कारण जांच के लिए प्रकरण वहां भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, सिरोही के एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 8 तारीख को मेरे कार्यालय में पीड़ित पेश हुई थी और उसने शिकायत दी थी कि उसके साथ किसी तांत्रिक ने गलत काम किया है. चूंकि घटना जालोर जिले की थी. जिस पर यहां जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज करके जालोर एसपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. (विशाल खंडेलवाल के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

जिंदगी-मौत की जंग हार गई 8 महीने की बच्ची, मां ने पिलाया था तेजाब

सर्विंस सेंटर के पास कार में बंद हो गई दो मासूम बहनें, दम घुटने से दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close