अजमेर कव्वाली विवाद: आयोजकों का बड़ा खुलासा, कहा- पब्लिक डिमांड' पर गाई थी कव्वाली, अब मांगी माफी

Rajasthan News: अजमेर जिले के नगरा में माता के जागरण में कव्वाली पर बवाल के बाद आयोजकों और गायक जॉन अजमेरी ने दी सफाई. आयोजकों ने बताया कि यह पेशकश पब्लिक डिमांड पर थी. इसे जागरण में गाना तय नहीं था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhajan Singer John Ajmeri
NDTV

Ajmer Qawwali Controversy: अजमेर में चैत्र नवरात्रि  के दौरान आयोजित जागरण में भजन गायक जॉन अजमेरी द्वारा पेश की गई कव्वाली का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. गायक अजमेरी को लगातार हिंदू संगठनों के बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ रहा है. मामला 21 मार्च को ईद के मौके पर जिले के जवाहर चौक इलाके में आयोजित माता के जागरण से जुड़ा है.

कव्वाली पेश करना पहले तय नहीं था- आयोजनकर्ता

इस घटना को लेकर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ने 21 मार्च के मामले पर प्रकाश डाला है.  आयोजक प्रशांत चौधरी और उनकी नानी मधु चौधरी ने बताया कि जागरण में कव्वाली पेश करना पहले तय नहीं था बल्कि पब्लिक डिमांड पर सिंगर अजमेरी ने इसे प्रस्तुत किया था. 

Advertisement

आयोजकर्ताओं ने मांगी माफी

उन्होंने आगे कहा कि प्रोग्राम के दौरान वे दोनों अरेंजमेंट में बिज़ी थे, इसी बीच ऑडियंस में से किसी ने जॉन अजमेरी से ख्वाजा की कव्वाली गाने की रिक्वेस्ट की, जिस पर उन्होंने स्टेज से कव्वाली गाई. जिसके बाद विरोध शुरू हो गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए, ऑर्गनाइज़र ने वहां मौजूद लोगों से माफी मांगी है.

प्रशांत चौधरी और मधु चौधरी का कहना है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने सिंगर जॉन अजमेरी से भी अपील की है कि वे अपनी गाई कव्वाली के लिए सबके सामने माफी मांगें, ताकि विवाद शांत हो सके.

पब्लिक डिमांड पर ही गाई थी जागरण में कव्वाली

सिंगर जॉन अजमेरी ने भी इस मामले पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा ऐसे मौकों पर पब्लिक डिमांड पर भजन गाते हैं. वह वैसे ही गाने गाते हैं, जिन्हें पब्लिक सुनना चाहती है. 21 मार्च की रात को भी ऐसा ही हुआ. उन्होंने पब्लिक डिमांड पर कव्वाली गाई, लेकिन अब जिस तरह से उनका विरोध हो रहा है, उससे वह बहुत दुखी हैं.

इलाके में माहौल  बना हुआ है संवेदनशील

दूसरी तरफ,पूरी घटना के बाद इलाके में माहौल संवेदनशील बना हुआ है.गायक जॉन अजमेरी के खिलाफ हिंदू संगठनों का विरोध जारी है. वे अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव का कहना है कि शास्त्री नगर में भजन संध्या के दौरान कुछ लोग आए और सिंगर के खिलाफ विरोध करने लगे, जिन्हें शांत करा दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें; जयपुर में लुटेरी दुल्‍हन गैंग का पर्दाफाश, मां-बेटी चलाती थी गिरोह; अधिक उम्र के लड़कों को बनाते थे न‍िशाना  

Topics mentioned in this article