विज्ञापन

जयपुर में लुटेरी दुल्‍हन गैंग का पर्दाफाश, मां-बेटी चलाती थी गिरोह; अधिक उम्र के लड़कों को बनाते थे न‍िशाना  

शादी कराने के नाम पर ब‍िचौल‍िये ने 2 लाख रुपये ल‍िए. शादी के बाद दुल्‍हन घर से गहने और रुपये लेकर  फरार हो गई थी. 

जयपुर में लुटेरी दुल्‍हन गैंग का पर्दाफाश, मां-बेटी चलाती थी गिरोह; अधिक उम्र के लड़कों को बनाते थे न‍िशाना  
लुूटेरी दुल्हन (टी-शर्ट) और उसकी मुंहबोली मां (पीला शूट) दोनों मिलकर गैंग चलाती थीं.

जयपुर पुलिस ने लोगों को शादी के झांसे में फंसा कर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. बिंदायका थाना पुल‍िस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ कार्रवाई की है. मामला पिछले साल पुलिस के पास आया था, तब से पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर करवाई कर रही थी. डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पीड़‍ित ने पिछले साल मामला दर्ज करवाया था.

गहने और नकदी लेकर फरार  

शादी के कुछ दिन बाद ही वंदना उर्फ कोमल घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी. पुलिस ने पहले से ही बिचौलिए विक्रम दास को गिरफ्तार किया था, उससे मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब 2 आरोपियों, जिसमें दुल्हन वंदना और खुद को उसकी मां बताने वाली आरती उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस ने किया अलर्ट 

उन्होंने बताया कि ये गिरोह ऐसे लोगों को टारगेट करता था, जिनकी शादी नहीं होती है. उनसे शादी करवाने के नाम पर पैसे लिए जाते हैं, और उसके बाद ये दुल्हन पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती है. पुलिस पूछताछ करके आगे लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. लोगों से भी अपील है कि सजग रहिए, ऐसी कोई जानकारी आती है, तो पुलिस को भी सूचना दें.   

शादी कराने के लिए 2 लाख लिये

इस लुटेरी दुल्हन की गैंग ने शादी करवाने के लिए भी 2 लाख 10 हजार रुपए पीड़‍ित से लिए थे. शादी होने के कुछ समय बाद ही लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी. पुलिस ने मामले में अब तक मुख्य सरगना दलाल विक्रम दास सहित दो महिला आरोपियों वंदना उर्फ कोमल और आरती उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें: बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close