अजमेर: पदभार संभालते ही एक्शन मोड में एसपी हर्षवर्धन, अपराधियों और आतंकियों के मददगारों को दी कड़ी चेतावनी

अजमेर के नए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने पदभार संभालते ही अपराधियों और आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि आतंकियों की मदद करने वालों को भी किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में नए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी तरह की आतंकवादी या देशद्रोही गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

एसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आतंकियों की मदद करता हुआ या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

जांच एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि अजमेर पुलिस इस मामले में पूरी तरह सतर्क है. राज्य पुलिस के साथ-साथ अन्य संबंधित जांच एजेंसियों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

“अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास” होगी प्राथमिकता

सोमवार को पदभार संभालने के बाद एसपी अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अजमेर पुलिस की कार्यशैली “अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास” के सिद्धांत पर आधारित रहेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी थानों में सक्रियता बढ़ाई जाए और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

नशे के कारोबार पर भी सख्त नजर

बैठक के दौरान एसपी ने जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. इसलिए पुलिस ऐसे नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखेगी और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता अभियान

एसपी अग्रवाल ने यह भी कहा कि आज के समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी. इसके तहत आम लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा.

Advertisement

हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश मामले पर नजर

हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश मामले में अजमेर कनेक्शन के सवाल पर एसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है. उन्होंने बताया कि आरोपी के परिवारजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है और जांच एजेंसियों के साथ मिलकर मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- भरतपुर में आधुनिक खेती से किसान कमा रहा लाखों रुपये, एक बार लगाए पेड़, सालों तक होता है मुनाफा

Advertisement