विज्ञापन

राजस्थान में तीन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट, आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तीन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जबकि मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर मौसम केंद्र ने आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में तीन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट, आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
राजस्थान में तेज हवा का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक ओर हीटवेब दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. पश्चिमी राजस्थान में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने तीन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जबकि मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर मौसम केंद्र ने आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के तीन जिले अलवर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और 30 किमी प्रतिघंटा तक हवा चलने की संभावना जताई गई है. जबकि आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

तेज हवा के साथ हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अलवर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जिलों तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. चेतावनी में यह भी कहा गया है कि इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है. मेघगर्जन के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है. विशेष रूप से पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और खुले स्थानों पर जाने से परहेज करने को कहा गया है.

मौसम विभाग ने जारी की अल्पकालिक चेतावनी

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अल्पकालिक है लेकिन इसके प्रभाव के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है. लोगों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं तक के 4 किताबों को कोर्स से हटाया, नहीं पढ़ने-पढ़ाने का निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com