Alwar Road Accident: राजस्थान के अलवर शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. कोतवाली थाना क्षेत्र के समीप बने जैन मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार 12 साल स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
स्कूल की छुट्टी के बाद बहन के साथ आ रही थी घर
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बालिका छवि गावा अपनी बहन चेष्टा के साथ बालभरती स्कूल में पढ़ती थी. शनिवार को वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा में बैठकर घर (स्कीम नंबर 10) जा रही थीं. इसी दौरान जैन मंदिर के पास पहुंचते ही अचानक एक उसके ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें बैठी मासूम छवि उसके नीचे दब गई.
मृतक बालिका छवि
Photo Credit: NDtv
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल अलवर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मासूम का शव देख परिजन को रो रो कर हुआ बुरा हाल
घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां से शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वही 12 साल की छवि का शव हाथ में लेते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.
CCTV की मदद से कार की पहचान में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी के जरिए कार की पहचना की जा रही है. साथ ही कार मालिक की पहचान कर जांच आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अजमेर दरगाह में 'शिव मंदिर' विवाद में किसका सुना जाएगा पक्ष? 12 याचिकाओं पर बहस के बाद कोर्ट का फैसला सुरक्षित