विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

अलवर: बोरिंग की झिरी में गिरा 5 साल का बालक, JCB से बोरिंग के पास खुदाई शुरू

अलवर: बोरिंग की झिरी में गिरा 5 साल का बालक, JCB से बोरिंग के पास खुदाई शुरू
बोरिंग की झिरी में गिरा बच्चा.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित लक्ष्मणगढ़ में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक 5 वर्षीय बालक बोरिंग के पास बनी 40 फीट गहरी झिरी में जा गिरा और करीब 20 फीट नीचे जाकर अटक गया. इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंचते ही SDM महोकम सिंह सिनसिनवार व DSP कैलाश जिन्दल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जेसीबी की सहायता से बोरिंग के पास खुदाई का काम शुरू कराया गया. इस दौरान मौके पर कनवाड़ा मोड़ के समीप सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जमा हो गए, और बालक के सही सलामत बाहर निकलने की दुआ करने लगे.

कुएं में नहाते वक्त कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कनवाड़ा मोड पर गांव के एक व्यक्ति ने कुआ खुदवाया था. इस कुएं के चारों ओर सही तरीके से मिट्टी को नहीं भरा गया, जिस कारण सिंचाई और बरसात के पानी से मिट्टी बैठ गई और वह गहरी होती चली गई. आज सुबह कुएं के मालिक का 5 साल का बच्चा नहाने के वहां गया था. कुएं पर नहाते वक्त उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह कुएं के बगल में बरसात से हुई करीब 40 फुट गहरी झिरी में जाकर गिर गया. बताया जा रहा है कि वह झिरी में 20 फीट पर अटका हुआ है. फिलहाल डॉक्टर और प्रशासन की मौजूदगी में टीम उसका रेक्स्यू करने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद वहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हैं और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू चल रहा है. फिलहाल गर्मी को देखते हुए उस बच्चे तक पानी और अन्य खाने की चीजें पहुंचाई जा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com