विज्ञापन

अलवर में मिनी सचिवालय के फोर्थ-क्लास कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी जान, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Rajasthan News: अलवर में रविवार शाम को एक दुखद घटना हुई. यह घटना जिले के सदर पुलिस स्टेशन इलाके के भूगोर गांव में हुई, जहां एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.

अलवर में मिनी सचिवालय के फोर्थ-क्लास कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी जान,  बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रतीकात्मक तस्वीर
NDTV

Alwar News: राजस्थान के अलवर में रविवार शाम को एक दुखद घटना हुई. यह घटना जिले के सदर पुलिस स्टेशन इलाके के भूगोर गांव में हुई, जहां एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो जिले के मिनी सेक्रेटेरिएट में फोर्थ-क्लास कर्मचारी के तौर पर काम करता था.

पिता की जगह मिली अनुकंपा नौकरी

मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश को उनके पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी. उनके पिता, जो पहले कोर्ट में काम करते थे, बीमारी की वजह से गुजर गए थे. इसके बाद परिवार की ज़िम्मेदारी राकेश के कंधों पर आ गई. राकेश के तीन छोटे बच्चे हैं और वही परिवार का पालन-पोषण कर रहा था.

शराब का आदी राकेश

बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था, जिसके कारण परिवार में हमेशा मानसिक तनाव और अशांति रहती थी. राकेश की मौत के बारे में परिवार वालों ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने कमरे में अकेला था. जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिवार वालों को शक हुआ. जब उन्होंने ऊपर जाकर कमरे के अंदर देखा तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था.

शव को मोर्चरी में रखवाया

राकेश फंदे से लटका मिला. इसके बाद परिजनों ने आस पड़ोस की सहायता से उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वही घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया.

 परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वही पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव की फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है. साथ ही मृतक ने किन परिस्थितियों में आकर आत्महत्या  का कदम उठाया है इन कारणों की जांच में जुटी हुई है. वही इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अंता उपचुनाव के बाद वायरल चिट्ठी पर डिप्टी सीएम का बयान, कहा-मेरी जानकारी में नहीं होगी इसकी जांच

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close