जिस मां ने 9 महीने कोख में रखा, उसी ने बेटी को पिला दिया तेजाब; जिंदगी-मौत से जूझ रही बच्ची

पति से मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया. तेजाब पिलाने पर जब बच्ची की हालत बिगड़ गई तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan: खैरथल तिजारा के भिवाड़ी में मां ने बच्ची को पिलाया तेजाब

राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपने 8 महीने की मासूम बच्ची को तेजाब पिला दिया. बताया जा रहा है कि मां ने जानबूझकर बच्ची को तेजाब पिलाया है. बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. फिलहाल आईसीयू में बच्ची का इलाज चल रहा है. 8 महीने की बच्ची को तेजाब पिलाने की घटना में सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि जब पति ने पत्नी को पीहर (मायके) जाने से रोका तो वह गुस्से में अपनी मासूम बच्ची को तेजाब पिला दिया, जिससे तुरंत उसकी हालत बिगड़ गई.

पीहर जाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी निवासी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी सपना ने फोन कर पीहर जाने की इच्छा जताई थी. मोहित ने उसे समझाते हुए कहा कि फिलहाल कंपनी से छुट्टी नहीं मिल पा रही है, छुट्टी मिलते ही वह उसे पीहर छोड़ आएगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर सपना ने अपनी ही आठ माह की मासूम बेटी को तेजाब पिला दिया. तेजाब पीते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई.

Advertisement

परिजन घबरा गए और तुरंत उसे भिवाड़ी के अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को अलवर के गीतांजलि शिशु अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्ची को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस घटना ने मां की ममता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस मां ने नौ महीने तक बेटी को कोख में रखा, उसी ने गुस्से में उसकी जिंदगी दांव पर लगा दी. घटना के बाद परिवार सदमे में है.

जिस समय घटना हुई, उस समय काम पर था पिता

पुलिस ने बताया कि सोमवार को घटना के समय पीड़ित बच्ची के पिता मोहित काम पर गए हुए थे, इसी दौरान उसकी मां ने उसे कथित तौर पर तेजाब पिला दिया. सोमवार शाम बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे तुरंत भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले गए और वहां से वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए. सहायक उप निरीक्षक वेद प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को बच्ची के बारे में जानकारी अस्पताल से मिली, जिसके बाद वे अस्पताल गए और मामले के बारे में पूछताछ की. बच्ची अभी 'वेंटिलेटर' पर है.लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: दूल्हे की दाढ़ी नहीं, बिंदौरी में डीजे बंद; 5 जिलों में बना नया नियम, तोड़ने पर 2.51 लाख का जुर्माना

Jodhpur Double Suicide Case: 'मर गई तो कोई धारा नहीं बनती...', गैंगरेप पीड़िता को 'झूठा' बताने वाले थाना अधिकारी का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

Advertisement