Rajasthan: बस को सामने देख हड़बड़ाहट में टेंपो ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सवारियों के साथ पलटा, मची अफरा-तफरी

अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंदोली गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. ड्राइवर के संतुलन खोने के कारण बीच सड़क पर सवारियों को लेकर पलट गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बस से बचकर सवारियों के साथ पलटा टेंपो
NDTV

 Alwar Accident Video: अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंदोली गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. तेज रफ्तार में आ रहा एक टेम्पो सामने से आ रही बस से टकराने से तो बच गया, लेकिन ड्राइवर के संतुलन खोने के कारण बीच सड़क पर ही पलट गया. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं.

तेज रफ्तार और हड़बड़ाहट बनी घटना की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों और घटना के सामने आए CCTV फुटेज के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक टेम्पो मुंडावर की ओर से तेज गति में आ रहा था. तभी सामने से अचानक एक बस आ गई. जिससे सीधी भिड़ंत से बचने के लिए ड्राइवर ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ा. जिससे टेम्पो बस से टकराने से बाल-बाल बच गया, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण  उसका संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो सवारियों समेत सड़क किनारे जा पलटा.

बादली गांव के रहने वाले हैं सभी घायल

हादसे का शिकार हुए सभी घायल मुंडावर इलाके के बादली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को पलटे हुए टेम्पो से बाहर निकाला. तथा निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सभी को अलवर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. 

 गंभीर घायलों को जयपुर किया रेफर

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है. बाकियों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जर्जर स्कूलों पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा रोडमैप; कहा- बजट की कमी का बहाना नहीं चलेगा

यह भी पढ़ें: 'चुनाव अपने चेहरे पर लड़ा, अब पद क्यों छोड़ रहे?', नीतीश के दिल्ली जाने पर सचिन पायलट ने कसा तंज

Advertisement