फलोदी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, ANTF ने तीन आरोपियों को दबोचा

राजस्थान में ANTF ने एक ही दिन में फलोदी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इन कार्रवाइयों में डोडा-चूरा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बरामदगी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में ANTF ने नशीली दवाइयों की बरामदगी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. (Photo-NDTV))

राजस्थान में नशे के कारोबार पर ANTF ने बड़ा प्रहार किया है. मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल ने एक ही दिन में फलोदी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इन कार्रवाइयों में डोडा-चूरा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बरामदगी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. ANTF का कहना है कि राज्य में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

फलोदी में 15.406 किलो डोडा-चूरा बरामद

पहली कार्रवाई फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र में की गई, जहां 15.406 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया गया. इसके अलावा मौके से आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार किया गया. पहली कार्रवाई में टीम को सूचना मिली थी कि लोहावट क्षेत्र के जाखड़ों की ढाणी स्थित एक घर में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है. टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और तलाशी के दौरान डोडा-चूरा बरामद किया. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर माल जब्त कर लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  आमेर में बेशकीमती नीलम रत्न के लिए चुराई 1100 साल पुरानी मूर्ति, 2 सगे भाई दबोचे गए

नशीली दवाइयों के 40 कैप्सूल भी बरामद

दूसरी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ जिले के भादसौड़ा थाना क्षेत्र में कई गई. टीम ने यहां से 3.780 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया है. इस कार्रवाई में प्रशिक्षित डॉग की मदद भी ली गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तीसरी कार्रवाई उदयपुर जिले के सूरजपोल थाना क्षेत्र में की गई, जहां प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के 40 कैप्सूल बरामद हुए. मौके से एक स्कूटी भी जब्त की गई और एक आरोपी को दस्तयाब किया गया.

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी- विकास कुमार

अन्य दोनों मामलों में भी खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्करों पर शिकंजा कसा गया. मामले पर ANTF आईजी विकास कुमार ने कहा कि राज्य में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-  चोरी की बिजली से योग दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश, किस विभाग ने किया कांड? अब होगी कार्रवाई

Advertisement