अनु मीणा सुसाइड केसः XEN गौतम मीणा फरार, तलाश में जुटी पुलिस; घर पर लगा ताला, फोन भी बंद

मानसरोवर इलाके में स्थित आलीशान बंगले के बाहर सन्नाटा है. पड़ोसी ने बताया कि घटना के बाद से ही गौतम गायब है. पुलिस भी पूछताछ के लिए आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

अनु मीणा की आत्महत्या केस में आरोपी गौतम मीणा फरार बताया जा रहा है. 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. घटना (7 अप्रैल) के करीब 38 दिन बाद 15 मई को अनु के भाई नीरज ने पुलिस को शिकायत दी थी. मामले में पीड़ित परिवार के बयान भी दर्ज हो गए हैं, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम मीणा पुलिस की जांच से बचने का रास्ता ढूंढ रहा है. गिरफ्तारी के डर से उसने न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई है. 

घटना के बाद से ही गायब है गौतम

एनडीटीवी की टीम जब आरोपी गौतम मीणा के मानसरोवर स्थित निवास पर पहुंची तो वहां ताला लगा था. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन के बाद से ही घर पर कोई नहीं आया है. घर के बाहर पड़े हुए पुराने अखबार और गंदगी भी इस बात की गवाही दे रहे हैं. पड़ोसियों के मुताबिक, 7 अप्रैल के बाद से ही घर लॉक है. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. 

Advertisement

फरार इंजीनियर की तलाश जारी  

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसीपी मानसरोवर आदित्य कांकड़े को सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि हमने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं. फोन से मिले सभी वीडियो को भी खंगाला जा रहा है. आरोपी से पूछताछ के बाद से पूरे मामले का खुलासा हो सकता है. 

वहीं, डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने आरोपी गौतम मीणा के फरार होने की पुष्टि की है. उन्होंने जानकारी दी, "हमारी टीम उसकी तलाश में जुटी है. जल्द ही उसका पता लगाकर पूछताछ की जाएगी. कानूनी प्रावधानों के तहत आगे जांच को बढ़ाया जाएगा."

यह भी पढ़ेंः कहां है अनु का पति गौतम मीणा? सुसाइड के बाद से घर के बाहर लटका है ताला, जानिए पड़ोसी ने क्या बताया