गहलोत के तीखे तेवर, सुखबीर सिंह जौनपुरिया के वीडियो पर बीजेपी को घेरा, ओम बिरला-निशिकांत दुबे पर भी दिया बयान

गहलोत ने टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के बयान की निंदा की. उन्होंने कहा कि जौनपुरिया ने जो किया, उससे देश की दिशा पर सवाल खड़े होते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और खुद सत्तारूढ़ दल के विधायक भी परेशान हैं. कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के जनहित के कई काम मौजूदा सरकार ने बंद कर दिए. जबकि जो परियोजनाएं अभी चल रही हैं, वे पिछली सरकार के समय शुरू हुई थीं. इस दौरान उन्होंने टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के बयान की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि जौनपुरिया ने जो किया, उससे देश की दिशा पर सवाल खड़े होते हैं.

पीएम मोदी के अजमेर दौरे पर भी दिया बयान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन 19 कॉलेजों का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनमें से 18 पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए थे. गहलोत ने जयपुर में ट्रैफिक जाम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को शादियों में जाने में परेशानी हो रही है और जनता परेशान है.

ओम बिरला पर बोले- देश उनकी भूमिका देख रहा

उन्होंने यह भी कहा, "विपक्ष-मुक्त भारत की बात लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है. विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है और असहमति जताने वालों को देशद्रोही कहा जाता है." लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने कहा कि देश उनकी भूमिका को देख रहा है. साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के मुद्दे का जिक्र कर उन्होंने संसद में अलग-अलग मानदंड अपनाने का आरोप लगाया.  

यह भी पढ़ेंः मदन दिलावर बोले- कांग्रेस ने तो सत्यानाश कर दिया, जूली का पलटवार- जो पूछा गया है, उसका जवाब दो

Advertisement