विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

मदन दिलावर बोले- कांग्रेस ने तो सत्यानाश कर दिया, जूली का पलटवार- जो पूछा गया है, उसका जवाब दो

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के स्कूल में विज्ञान संकाय खोलने से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया. उनके जवाब से अंसतुष्ट टीकाराम जूली ने पलटवार किया. इसके बाद सदन में तीखी बहस देखने को मिली.

मदन दिलावर बोले- कांग्रेस ने तो सत्यानाश कर दिया, जूली का पलटवार- जो पूछा गया है, उसका जवाब दो

राजस्थान विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है. सदन में प्रश्नकाल के दौरान हंगामा और तल्ख बहस हुई. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाए. विधायक रामस्वरूप लांबा ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के स्कूल में विज्ञान संकाय खोलने की मांग की थी. इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार ने इंग्लिश मीडियम के बोर्ड लटका दिए, लेकिन कोई पद सृजित नहीं किए. सभी बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया और कांग्रेस ने शिक्षा का सत्यानाश किया. इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि किसने बंटाधार किया, यह सब जानते हैं?

जूली ने पूछा सवाल

जूली ने पूछा कि आपने कितनी जगह विज्ञान संकाय खोला और कितनी पोस्टिंग दी? पिछले दो साल में क्या किया, वह बताएं. शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि जो भी स्कूल खोल गए, उसमें पद सृजित किए हैं. दिलावर के जवाब के बाद बहस आगे बढ़ गई और फिर जूली का पलटवार भी जारी रहा है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज भरे लहजे में कहा, "मंत्री सवाल भी सही तरीके से नहीं पढ़ते. कम से कम पर्ची पर लिखा हुआ जवाब तो शिक्षा मंत्री सही तरीके से पढ़ दें ." 

दिलावर का आरोप- ट्रांसफर के लिए पैसे लिए जाते थे

वहीं, शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले ट्रांसफर में पैसे लिए जाते थे. नेता प्रतिपक्ष जूली ने टोकते हुए कहा कि जो पूछा गया है, उसका जवाब दिलाए. राजनीतिक भाषण ना दें. इसके बाद दिलावर ने बताया कि 970 स्कूल में विज्ञान संकाय खोले थे, पहले 3880 पद फिर और 970 पद दिए.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान विधानसभा में आज 2 बनाम 5 साल के मुद्दे पर टकराव जारी, विपक्ष की लॉबी में होगी कांग्रेस की अहम बैठक


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com