Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के इंतजारशास्त्र के 20 चैप्टर पूरे, भाजपा बोली- राजस्थान कांग्रेस में कौन 'बड़ा' की होड़

पूर्व सीएम ने कहा कि राजस्थान का गौरव बढ़ा था. भजनलाल जी चाहते तो पूरे कंट्री में जो मैसेज गया कि राजस्थान हेल्थ को लेकर एक मॉडल बन गया है, चाहे BJP राज्य हो, चाहे कोई और राज्य हो, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से राजस्थान के मॉडल की तारीफ होती थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अशोक गहलोत के इंतजारशास्त्र के 20 चैप्टर पूरे

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनला सरकार को अपने समय की योजनाओं पर चेताने के लिए इंतजार शास्त्र की जो सीरीज शुरू की थी, उसके 20 चैप्टर पूरे हो गए हैं. पूर्व सीएम गहलोत इंतजार शास्त्र के जरिए सरकार को कटघरे में खड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि आलोचना करना विपक्ष का काम है और विपक्ष के नाते वे यह करते रहेंगे. सरकार विपक्ष की बातों को सुने, उनमें सच्चाई देखे और जो बात ठीक लगे उसमें सुधार करे, बाकी को छोड़ दे. गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में यही तरीका होता है. हालांकि, अब बीजेपी ने गहलोत के इंतजार शास्त्र को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा और कांग्रेस में बड़ा नेता बनने की होड़ पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत इंतजार शास्त्र की सीरीज चला रहे हैं. 

भाजपा बोली- सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश

अशोक गहलोत के इंतजार शास्त्र पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी प्रतिस्पर्धा चल रही है. भाजपा महामंत्री ने कहा कि सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा और अशोक गहलोत के बीच इस बात की होड़ है कि बड़ा नेता कौन है? इसी को साबित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंतजार शास्त्र की सीरीज चला रहे थे. बगड़ी ने कहा कि गहलोत जनता के बीच सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने इंतजारशास्त्र के प्रोसेस में सरकार तक बात पहुंचाने का एक प्रयास किया है, सरकार को इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए कि एक विपक्ष का वह व्यक्ति, जो मुख्यमंत्री रह चुका है, अपने वक्त में जो बड़े-बड़े काम हुए, अधूरे पड़े हैं या पूरे होकर खड़े हैं लेकिन आगे बढ़ नहीं रहे हैं. गहलोत ने कहा कि उन्होंने तो सरकार को यह मैसेज दिया है कि देखिए लोग कितने गुस्से में हैं कि उनके क्षेत्र में बिल्डिंग खड़ी है और प्रारंभ नहीं हो रही है. इससे अच्छा सकारात्मक तरीका कोई हो नहीं सकता. पूर्व सीएम ने कहा कि आलोचना तो हम लोग रोज करते ही हैं, करते जाएंगे. उनको उसे भी लेना चाहिए. हमें तय करना है कि वास्तव में विपक्ष की बातों में कितनी सच्चाई है.

फिजूलखर्ची का इतिहास बन रहा है- बीजेपी

गहलोत ने सरकार और बीजेपी के लिए कहा कि दुर्भाग्य से विपक्ष को तो ये समझते नहीं कुछ, ना मोदी जी समझते हैं, ना यहां के लोग समझते हैं, और ये इन्हीं के घाटे का सौदा है.  जो व्यवहार इन्होंने अपना रखा है. जमीनी हकीकत बिल्कुल दूसरी है और ये लोग हवा में उड़ रहे हैं. बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं और फ़िज़ूलखर्ची कर रहे हैं. फिजूलखर्ची का तो इतिहास बन रहा है, कोई सोच नहीं सकता. जिस प्रकार से अनावश्यक बड़े-बड़े प्रोग्राम करके तमाशा कर रहे हैं, लोगों को कलेक्टरों के थ्रू बुलवा रहे हैं, सारा पैसा सरकार के खर्चे से हो रहा है, ये तरीका अच्छा नहीं है.

समाज कल्याण और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किए काम पर गहलोत ने कहा कि, जो बुजुर्ग हैं, महिला-पुरुष हैं, जो लोग दिव्यांग हैं, जो विधवाएं हैं, उन पर भी किसी को दया नहीं आ रही है. तीन-तीन, चार-चार महीने तक पेमेंट नहीं होते हैं. दवाइयों की दुकानों वालों ने दवाएं देना बंद कर दिया. हजार करोड़ बाकी है उनका, तो लोग क्या भुगत रहे हैं अपनी जेब से, वो जानते हैं. प्राइवेट अस्पताल ने इलाज बंद कर दिया, क्योंकि वो कहते हैं कि हमारे पेमेंट नहीं हैं, तो हम क्यों आगे करें. 

पूर्व सीएम ने कहा कि राजस्थान का गौरव बढ़ा था. भजनलाल जी चाहते तो पूरे कंट्री में जो मैसेज गया कि राजस्थान हेल्थ को लेकर एक मॉडल बन गया है, चाहे BJP राज्य हो, चाहे कोई और राज्य हो, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से राजस्थान के मॉडल की तारीफ होती थी. भजनलाल जी चाहते तो उस मॉडल को और मजबूत करके आगे बढ़ाते, उनकी वाहवाही होती. अब उसको इतना कमजोर कर दिया है कि प्राइवेट वाले भी पीछे हट रहे हैं. दवाओं की दुकानों में दवाएं मिल नहीं रही हैं. रिटायर्ड कर्मचारी हों या सर्विंग कर्मचारी, MLA हों, ex-MLA हों, पत्रकार भी RGHS के अंदर हैं. MLA को तो फ्री मिल जाती है, क्योंकि वो MLA है. गहलोत ने अपने अंदाज में कहा कि उन्होंने यह भी MLA से सुना है कि प्राइवेट वाले ने पहले मना किया, बाद में हमारी बात माननी पड़ी और हमारे इलाज शुरू हो गए. 

Advertisement

यह भी पढे़ं-  "हमने कोई योजना बंद नहीं की, कांग्रेस फैला रही भ्रम", डि‍प्‍टी सीएम बैरवा ने गहलोत पर क‍िया पलटवार