विज्ञापन

"हमने कोई योजना बंद नहीं की, कांग्रेस फैला रही भ्रम", डि‍प्‍टी सीएम बैरवा ने गहलोत पर क‍िया पलटवार

राजस्‍थान में ड‍िप्‍टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार क‍िया है. बैरवा ने कहा क‍ि डबल इंजन की सरकार में डबल स्पीड से विकास हो रहा है, ये कांग्रेस को नहीं आ रहा है.

"हमने कोई योजना बंद नहीं की, कांग्रेस फैला रही भ्रम", डि‍प्‍टी सीएम बैरवा ने गहलोत पर क‍िया पलटवार
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा.

राजस्‍थान के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान सरकार ने किसी भी योजना को बंद नहीं किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा योजना और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को न केवल बंद किया, बल्कि उन्हें बिगाड़ने का काम कर जनता के हितों से खिलवाड़ किया.

"अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही सरकार"

डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनावी वादों और बयानबाजी तक सीमित रहती है, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार जमीनी स्तर पर तेज गति से विकास कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए ठोस काम कर रही है, और योजनाओं को पारदर्शी बनाकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है.

"कांग्रेस को विकास रास नहीं आ रहा है" 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा, इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: "मेरे साथ भी होता है भैया..." राजस्थान में एक बयान देकर सुर्खियों में क्यों हैं वसुंधरा राजे? दबदबा आज भी कायम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close