दलित और OBC समुदाय को कांग्रेस सरकार की दी गई ज़मीन निरस्त कर रही सरकार, गहलोत का बड़ा आरोप 

गहलोत ने कहा, ''सरकारें तो बदलती रहती हैं परन्तु सत्ता का अहंकार इतना नहीं होना चाहिए कि आप राजनीतिक द्वेष के चलते युवाओं के भविष्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों पर ही प्रहार करने लगें.''

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Ashok Gehlot News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर OBC और दलित समुदाय के लिए हॉस्टल के लिए आवंटित की गई ज़मीन को निरस्त करने का आरोप लगाया है. गहलोत ने ट्वीट करते हुए सरकार पर इसके आरोप लगाए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ''भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में विभिन्न समाजों, विशेषकर पिछड़े वर्गों (OBC) और दलित समुदायों को छात्रावास निर्माण हेतु आवंटित जमीनों को रद्द करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और संकुचित मानसिकता का परिचायक है.

Advertisement

उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार ने यह आवंटन इसलिए किए थे ताकि गांव-ढाणी से आने वाले गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे शहरों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें. शहरों में छात्रावास न होने के कारण इन समाजों के होनहार परन्तु आर्थिक रूप से कमजोर पृष्टभूमि के विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं.''

सत्ता का अहंकार इतना नहीं होना चाहिए

गहलोत ने आगे कहा, ''सरकारें तो बदलती रहती हैं परन्तु सत्ता का अहंकार इतना नहीं होना चाहिए कि आप राजनीतिक द्वेष के चलते युवाओं के भविष्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों पर ही प्रहार करने लगें. मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करता हूँ कि इन जनहितकारी आवंटनों को तुरंत बहाल करें ताकि सामाजिक न्याय की अवधारणा प्रभावित न हो.''

यह भी पढ़ें- अलवर में मुर्दा बताकर काटे गए 106 मुस्लिम मतदाताओं के नाम ! SDM से मिलकर बोले- साब हम ज़िंदा हैं

Advertisement
Topics mentioned in this article