विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

प्रश्‍नकाल के साथ शुरू होगी व‍िधानसभा की कार्यवाही, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस 

राजस्‍थान व‍िधानसभा की कार्यवाही का मुख्य केंद्र 'राज्यपाल के अभिभाषण' रहेगी. पिछले दिनों की तरह आज भी सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच बहस देखने को म‍िल सकती है. 

प्रश्‍नकाल के साथ शुरू होगी व‍िधानसभा की कार्यवाही, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस 
राजस्थान विधानसभा.

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 बजे शुरू होगी. प्रश्नकाल के दौरान उद्योग विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग और ऊर्जा विभाग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस आज भी जारी रहेगी.

 राज्यपाल अभिभाषण पर वाद विवाद के लिए कल एक दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया था.  अब राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में जवाब कल दिया जाएगा. 

अधिसूचनाएं भी रखी जाएंगी

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आज सदन की मेज पर विभिन्न अधिसूचनाएं भी रखी जाएंगी.  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी वित्त विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं सदन में प्रस्तुत करेंगी.  उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना सदन की मेज पर रखेंगे.  मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग से जुड़ी छह अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे.  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म गृह विभाग से संबंधित सात अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगे. 

वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे

आज सदन की मेज पर वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे.  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगी.  मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान बॉर्डर पर टकरा रहे दो चक्रवात, कोटा-उदयपुर में बारिश की आहट, अगले 3 दिन आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com