एटीएम कार्ड बदलकर शातिराना अंदाज से करते थे ठगी, पुलिस ने दबोचा

दोनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है. कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने बताया गैंग द्वारा सोजत, पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर, झुंझुनू सहित अन्य जगहों पर दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
पाली:

राजस्थान के पाली जिले (Pali District) में शातिराना अंदाज से एटीएम कार्ड को बदलकर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए लिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर के साथ ही झुंझुनू में दर्जनों वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है. पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है.

पाली संभाग मुख्यालय बनने के बाद जिले में एटीएम कार्ड (ATM Fraud) बदलकर ठगी की बड़ी वारदात करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया. जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के निर्देश से मस्तान बाबा आईसीआईसीआई बैंक में एटीएम पर प्रार्थी भगत सिंह निवासी हेमावास पाली के साथ एटीएम बदलकर एक लाख बारह हजार दो सौ रुपये निकालने की वारदातों का खुलासा करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था.

Advertisement

पुलिस थाना कोतवाली पाली

मामले में पाली कोतवाली पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए अज्ञात मुलजिमों के हुलिए की पहचान कर घटना में काम में ली गई अपाचे बाइक की पहचान कर तलाश आरंभ किया. दोनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है. कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने बताया गैंग द्वारा सोजत, पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर, झुंझुनू सहित अन्य जगहों पर दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है.
 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.