विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

Beawar Badshah Mela:ऐतिहासिक बादशाह मेले के बीच 'बादशाह' का निधन, ब्यावर बंद, अंतिम यात्रा में आज उमड़ेगा शहर

होली के दिन ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान हुए हादसे में बादशाह बने चंद्रशेखर अग्रवाल के निधन के बाद ब्यावर व्यापार संघ ने बाजार को बंद करने की अपील की है. जिसका असर देखने को मिला. शहर की गलिया और बाजर सूने पड़े हुए है.

Beawar Badshah Mela:ऐतिहासिक बादशाह मेले के बीच 'बादशाह' का निधन, ब्यावर बंद, अंतिम यात्रा में आज उमड़ेगा शहर
बादशाह की मौत के बाद बाजार बंद
NDTV

 Beawar  News: राजस्थान में होली के दिन ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान हुए हादसे में बादशाह बने चंद्रशेखर अग्रवाल के निधन के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है. जिसे लेकर ब्यावर व्यापार संघ ने मृत्तक चन्द्रशेखर(बादशाह) का अंतिम संस्कार होने तक बाजार को बंद करने की अपील की है. इस अपील को जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय घीया ने की है.

गलियो और बाजार में पसरा सन्नाटा

व्यापार संघ की तरफ से की गई अपील का असर आज ( गुरूवार ) को देखने को मिला है. जिले के गलियो और बाजार में सन्नाटा पसरा है. बाजार की दुकानों में  बादशाह की मत्युशोक में ताले लटके हुए है.  

बादशाह बने चंद्रशेखर अग्रवाल

बादशाह बने चंद्रशेखर अग्रवाल

 घर से मुक्तिधाम तक निकाली जाएगा शवयात्रा

बादशाह बने चंद्रशेखर का आज( गुरूवार ) विजयनगर रोड स्थित मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.इससे पहले सुबह 9:30 बजे उनके घर से मुक्तिधाम तक उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी. जिसके बाद उनका रिति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सवारी निकाले के दौरान आया हार्ट अटैक

बता दें कि ऐतिहासिक बादशाह मेले में बादशाह का रोल निभा रहे चंद्रप्रकाश अग्रवाल की ब्यावर में होलिका दहन के अगले दिन अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जब बुधवार(कल) को जुलूस महादेव जी की छतरी के पास पहुंचा था तब अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिस पर जुलूस को तुरंत रोक दिया गया और उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अमृत कौर हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

मेले का उल्लास शोक में बदल गया

मेले का उल्लास शोक में बदल गया
Photo Credit: NDTV

कलेक्टर कार्यालय में निरस्त किया गुलाल युद्ध

बादशाह के निधन की खबर मिलते ही मेले का उल्लास शोक में बदल गया.घटना के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अजमेरी गेट के बाहर लगे डीजे को बंद करवाया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय में होने वाला गुलाल युद्ध भी निरस्त कर दिया गया. केवल औपचारिक फरमान जारी कर मेले के समापन की घोषणा की गई.

Report: Dilip Chauhan

यह भी पढ़ें; Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में 45 दिन का 'वॉटर इमरजेंसी, 20 मार्च से 3 मई तक 785 गांवों में गहराएगा जल संकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com