विज्ञापन

बालोतरा में युवती ने मंगेतर के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों की हो चुकी थी सगाई  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने चुनरी से हाथ बांध कर ट्रेन के आगे कूद गए. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. 

बालोतरा में युवती ने मंगेतर के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों की हो चुकी थी सगाई  
ट्रेन की पटरी पर दोनों की लाश मिली.
NDTV Reporter

बालोतरा जिले के जानियाना के पास कल देर रात एक युवक और उसकी मंगेतर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना जानियाना गांव के पास की है. दोनों की सगाई आटे-साटे की परंपरा के तहत हुई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, मेवानगर निवासी  किशन (25) और सारणा गांव निवासी शेरकी (20) रात अपने घर से निकले थे. दोनों जानियाना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे. इसी दौरान बाड़मेर से मथुरा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. 

ट्रेन पायलट ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद ट्रेन के पायलट ने ट्रेन को रोककर इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. शनिवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल हो गया.

दोनों की सगाई हो चुकी थी 

पचपदरा थानाधिकारी बाबूराम के मुताबिक, युवक और युवती की सगाई हो चुकी थी. दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों की रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस दोनों के घर से निकलने से लेकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: अजमेर जेल में महफ‍िल! कैदी का जेल से वीड‍ियो कॉल पर बात करने का वीड‍ियो वायरल, जेलर की म‍िलीभगत का आरोप  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close