Banswara: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी और बार-बार पैसों की डिमांड से महिला डिप्रेशन में, थाने पहुंचा मामला

पीड़ित महिला ने बांसवाड़ा के जितेंद्र शर्मा पर आरोप लगाया है कि आरोपी उससे लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था. पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बांसवाड़ा की राजतालाब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बांसवाड़ा में एक महिला के साथ ब्लैकमलिंग का मामला दर्ज किया गया है. महिला को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की लगातार धमकियों और ब्लैकमेलिंग से वह काफी परेशान हो गई थी. मानसिक तनाव और प्रताड़ना से तंग आकर उसने आखिरकार राजतालाब थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. 

लगातार पैसों की डिमांड से महिला परेशान

पीड़ित महिला ने जिले के ही शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. उसका आरोप है कि सुंदनपुर का रहने वाला जितेन्द्र शर्मा उसे प्रताड़ित कर रहा है. अश्लील फोटो वायरल करने की लगातार धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था. आरोपी कथित रूप से महिला से पैसों की मांग कर रहा था. उसने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वायरल कर देगा.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

शिकायत मिलने के बाद राजतालाब थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस महिला के बयान दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है.  जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 20 मिनट की देरी के चलते एंट्री नहीं, 240 किमी दूर एग्जाम देने पहुंची छात्रा, फिर फूट-फूटकर रोई