बांसवाड़ा: तालाब किनारे खेलते समय मासूम का फिसला पैर, फेफड़ों में भरा पानी, हालत गंभीर

Rajasthan News: बांसवाड़ा के कलिंजरा गांव में तालाब के पास खेल रहा बच्चा अचानक पानी में गिर गया. ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाकर उसकी जान तो बचा ली, लेकिन बच्चे के फफड़ों में पानी भरने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

 राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में मासूम के डूबने की घटना सामने आई है. मामला इलाके के तलाब का है जहां एक मासूम  घर के पास खेल रहा था अचानक खेलते समय अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरा. जिसके बाद वह चिल्लाने लगा.  उसकी चीखे सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर एक्ट्ठा हो गए . देखते देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. 

पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वसुनी निवासी प्रभुलाल का बेटा अजय शुक्रवार शाम तालाब के किनारे खेल रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे तालाब के गहरे पानी में चला गया. बच्चे को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत हरकत में आए. ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

कुशलगढ़ से बांसवाड़ा तक दौड़ी एंबुलेंस

बच्चे को पानी से बाहर निकालने के बाद परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया. प्राथमिक उपचार के लिए उसे पहले कुशलगढ़ के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन फेफड़ों में पानी भर जाने और बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया.

Advertisement

अस्पताल में उपचार जारी

शुक्रवार रात करीब 8 बजे बच्चे को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार बच्चे के उपचार में जुटी है, चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, बच्चे को फिलहाल वार्ड में ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. साथ ही ध्यान दिया जा रहा है कि बच्चे के फेफड़ों में भरे पानी को जल्द जल्द से बाहर निकाल दिया जाए.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षार्थी खुद जाकर देखें सेंटर, Google Map से हो सकता है धोखा; NTA ने जारी की नई गाइडलाइन