विज्ञापन

NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षार्थी खुद जाकर देखें सेंटर, Google Map से हो सकता है धोखा; NTA ने जारी की नई गाइडलाइन

Rajasthan news: नीट-यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को पूरे देश में आयोजित होने वाली है. जिसे लेकर NTA ने आज एक नई गाइलाइन जारी की है. जिसमें छात्रों को गूगल मैप पर निर्भर न रहने सलाह दी है.

NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षार्थी खुद जाकर देखें सेंटर, Google Map से हो सकता है धोखा; NTA ने जारी की नई गाइडलाइन
NEET UG (2026) Exam Advisory
Social Media X

NEET UG 2026 Exam Advisory: NEET-UG 2026 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षार्थियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है. आगामी 3 मई (रविवार) को होने वाली इस परीक्षा से पहले एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पूरी तरह गूगल मैप पर निर्भर न रहें.

एग्जाम को लेकर NTA ने जारी की नई गाइडलाइन

NTA  की  जारी नई एडवाइजरी के अनुसार, विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति हेतु गूगल मैप पर निर्भर नहीं रहें क्योंकि एजेंसी को प्राप्त जानकारी के अनुसार कई परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति गूगल मैप पर अस्पष्ट है. ऐसे में विद्यार्थीयों/अभिभावकों को एजेंसी के जरिए निर्देशित किया गया है कि वे एडमिट-कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्रों की स्थिति को परीक्षा पूर्व स्वयं उपस्थित होकर जांच लें.

लगभग 22.8 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

बता दें कि नीट-यूजी (NEET UG) 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, 22,79,743 (लगभग 22.8 लाख) उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, इसमें लगभग 13.3 लाख महिला और 9.4 लाख पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. यह परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी.

राजस्थान में नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 के प्रशासन मुस्तैद

राजस्थान सरकार ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षाओं को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जयपुर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है. इसी क्रम में, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा से जुड़ी तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: जयपुर मेट्रो फेज-2 पकड़ेगी रफ्तार, 12 KM कॉरिडोर निर्माण के लिए 918 करोड़ मंजूर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close