विज्ञापन

बांसवाड़ा में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, दिल्ली स्पेशल सेल की गिरफ्त में आया ओला ड्राइवर फरहान

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में मुंबई के ओला कैब ड्राइवर फरहान उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है.

बांसवाड़ा में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, दिल्ली स्पेशल सेल की गिरफ्त में आया ओला ड्राइवर फरहान
Banswara News
NDTV

Banswara Delhi Police Action: राजस्थान बांसवाड़ा में शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है. कार्रवाई राजतालाब थाना क्षेत्र के चुना भट्टी इलाके में की गई. मामले को राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 देर रात 2 बजे छावनी बना राजतालाब इलाका

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की  तीन सदस्यीय स्पेशल सेल की टीम ने देर रात करीब 2 बजे बांसवाड़ा पहुंची और स्थानीय राजतालाब थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने चुना भट्टी क्षेत्र में आरोपी के बहन के घर रह रहे एक युवक को हिरासत में लिया.अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो चुकी है.

ओला ड्राइवर की आड़ में क्या चल रहा था खेल?

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान फरहान उर्फ दानिश के रूप में बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, युवक पिछले करीब सात महीने से बांसवाड़ा में अपनी बहन के घर छिपकर रहा था. शुरुआती जांच में जो इनसाइड स्टोरी सामने आ रही है, वह बेहद चौंकाने वाली है. आरोपी फरहान मूल रूप से मुंबई में 'ओला कैब' (Ola Cab Driver) चलाता था.  सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि कैब ड्राइविंग की आड़ में वह किसी बड़े राष्ट्रविरोधी या स्लीपर सेल नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

क्या NIA की देशव्यापी छापेमारी से जुड़े हैं तार?

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल, मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: RLP कार्यकर्ताओं ने BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाए, तहसीलदार ने दी बेल; रात 1 बजे आया ट्रांसफर ऑर्डर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close